Agra Top News: एक क्लिक में पढ़ें आगरा की टाप 4 खबरें

Agra Top News आगरा में सादाबाद के विधायक की कार चोर चुराकर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सुराग लगा रही है। 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल रविवार को आगरा पहुंचीं। इसके आगरा पहुंचने पर ताज के साए में उसका मेहताब बाग स्थित सेल्फी प्वाइंट पर भव्य स्वागत किया गया।

By Abhishek SaxenaEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 06:47 PM (IST)
Agra Top News: एक क्लिक में पढ़ें आगरा की टाप 4 खबरें
Agra Top News: आगरा की प्रमुख घटनाएं एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं।

आगरा, जागरण टीम। आज की प्रमुख घटनाएं एक ही स्थान पर पढ़ सकते हैं।

कमला नगर में विधायक की घर के सामने खड़ी स्कार्पियो ले गए चोर

आगरा के कमला नगर में चोर सादाबाद से रालोद विधायक प्रदीप चौधरी की घर के सामने खड़ी उनकी स्कार्पियो को चोरी कर ले गए। सादाबाद के गांव नौपुरा, पोस्ट मई के रहने वाले प्रदीप चौधरी उर्फ गु्डू चौधरी राष्ट्रीय लोकदल से विधायक हैं। वह कमला नगर के ब्लाक डी- 534 में रहते हैं।

प्रदीप चौधरी के अनुसार 19 जून को छोटे भाई सुरेश बाबू उनसे मिलने आए थे। उन्होंने अपनी स्कार्पियो को घर के दरवाजे पर खड़ा किया हुआ था। उक्त स्कार्पियो वह भी अक्सर उपयोग करते हैं।विधायक प्रदीप चौधरी के अगले दिन सुबह वह और छोटे भाई सुरेश घर से बाहर आए तो स्कार्पियो गायब थी।

वायरल हुई ऑडियो के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया

आगरा में चार दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहामंडी थाने में दर्ज मुकदमे में दो लोग नामजद व कुछ अज्ञात शामिल हैं।

एसएसपी सुधीर कुमार ने मामले की जांच कराई थी। इसमें पता चला कि कुबेरपुर स्थित स्लॉटर हाउस से मांस कई इलाकों में व्यापारी बिक्री के लिए लेकर आते हैं। जांच में तथ्य सामने आया कि मांस की बिक्री पर गौ मांस होने का आरोप लगाकर कुछ संगठन के लोग व्यापारियों पर दबाव बनाते हैं। मामले पुलिस से शिकायत कर मुकदमे भी दर्ज कराए जाते हैं।

पहली बार आगरा पहुंची शतरंज ओलिंपियाड की मशाल

देश में पहली बार शतरंज ओलिंपियाड का आयोजन तमिलनाडु के महाबलीपुरम में होने जा रहा है। 28 जुलाई से नौ अगस्त तक होने वाले इस 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल रविवार को आगरा पहुंचीं। इसके आगरा पहुंचने पर ताज के साए में उसका मेहताब बाग स्थित सेल्फी प्वाइंट पर भव्य स्वागत किया गया।

मशाल के मेरठ से आगरा पहुंचने पर इंटरनेशनल चेस ग्रांड मास्टर वंतिका अग्रवाल इसे थामे हुए थीं। मेयर नवीन जैन और डीएम प्रभु एन सिंह ने उनका स्वागत किया। रिले के साथ आल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर भी थे।

न्यू आगरा थाने के गेट से बाइक चोरी, पुलिस ने बदलवाया घटनास्थल

आगरा में न्यू आगरा थाने के गेट से शनिवार को बाइक चोरी हो गयी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो घटनास्थल बदलवा दिया। घटना की सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग हो गयी है। मलपुरा गांव भांडई का रहने वाला सलीम खान के पिता भगवान टॉकीज स्थित जय हॉस्पिटल में एंबुलेंस चलाते हैं। दो दिन पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था। वे अस्पताल में भर्ती हैं।

शनिवार शाम को 5:00 बजे सलीम थाना न्यू आगरा में हादसे की जानकारी देने के लिए आया था। उसने अपनी बाइक थाने के गेट के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद अंदर चला गया। थाने में निरीक्षक नहीं थे। इस कारण कर्मचारियों ने उसे कुछ देर में आने की बात कही। वह बाहर जाकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद पिता के लिए जूस लेने चला गया। इसी बीच बाइक चोरी कर ली गई।  

chat bot
आपका साथी