सपा सरकार में कार पर विधानसभा का स्टीकर लगाकर घूमता था भूमाफिया, अब चला कानून का डंडा, 9 करोड़ की संपत्ति जब्त

Agra Crime News In Hindi भूमाफिया और उसके स्वजन की संपत्ति पर हुई जब्तीकरण की कार्रवाई। रामाजी धाम में दो मंजिला मकान और चार भूखंड किए जब्त गैंगस्टर चेतन जादौन है भूमाफिया। पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 02 Apr 2023 07:13 AM (IST) Updated:Sun, 02 Apr 2023 07:13 AM (IST)
सपा सरकार में कार पर विधानसभा का स्टीकर लगाकर घूमता था भूमाफिया, अब चला कानून का डंडा, 9 करोड़ की संपत्ति जब्त
Agra News: सिकंदरा में गैंगस्टर चेतन जादौन की संपत्ति जब्त करने पहुंची पुलिस की टीम। जागरण

आगरा, जागरण संवाददाता। भूमाफिया में चिह्नित होने के दो वर्ष बाद गैंगस्टर चेतन जादौन पर कानून का डंडा चल गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने शनिवार को भूमाफिया और स्वजन की 9.02 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर ली। ये अलग बात है कि गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस उसे अभी तक नहीं पकड़ पाई है।

कई मामले हैं दर्ज

पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि रामाजी धाम कालोनी, सिकंदरा निवासी चेतन जादौन पर चौथ वसूली, अपहरण, हत्या के प्रयास, बलवा आदि के 18 अभियोग दर्ज हैं। उसके पिता दौलतराम और भाई अरविंद पर भी अभियोग दर्ज हैं। चेतन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई। परिवार के अन्य सदस्यों के नाम दर्ज संपत्ति भी जब्त की गई। पुलिस शाम करीब चार बजे कालोनी में पहुंची। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली। पुलिस ने कालोनी में मुनादी कराई।

ये संपत्ति की गईं जब्त

दौलतराम जादौन के नाम भूखंड, 2.25 करोड़ अरविंद जादौन के नाम भूखंड, 2.25 करोड़ प्रमोद के नाम भूखंड, 2.25 करोड़ प्रमोद और उसकी पत्नी के नाम भूखंड 14.48 लाख दौलतराम के नाम मकान, 1.51 करोड़ चेतन और उसके परिवार के नाम मकान, 60.75 लाख

जमानत के बाद बाहर आया और हो गया फरार

चेतन जादौन के खिलाफ सदर थाने में अपहरण का अभियोग दर्ज है। जिसमें उस पर इनाम घोषित था। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपित की कार पर विधानसभा का पास लगा हुआ था। वह सपा से जुड़ा रहा है। जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार है। 

chat bot
आपका साथी