आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वरना दीपावली पर हो जाता जुर्म का बड़ा धमाका

पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किये पांच बदमाश। शहर के बड़े व्यवसायी के अपहरण की थी योजना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 12:50 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 12:50 PM (IST)
आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वरना दीपावली पर हो जाता जुर्म का बड़ा धमाका
आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वरना दीपावली पर हो जाता जुर्म का बड़ा धमाका

आगरा [जागरण संवाददाता]: दीपावली से ठीक पहले आगरा पुलिस ने बड़ी वारदात से पहले ही बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया। शहर के नामचीन व्यापारी के अपहरण करने आये पांच बदमाशों को मय तीन पिस्टल, एक तमंचा व भारी मात्रा में कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इन बदमाशों की दीपावली से पहले एक चिलर व्यवसायी की हत्या करने की भी योजना थी।

पूर्व में पारस गैंग(दिल्ली) के सदस्य रहे कुख्यात विनोद उर्फ दादा(बहादुर गढ़ हरियाणा) ने शहर के नामचीन कपड़ा फैक्ट्री मालिक के अपहरण की योजना बनाकर उनके घर(जयपुर हाउस, थाना लोहा मंडी) व फैक्ट्री (शास्त्रीपुरम, थाना सिकंदरा) की रेकी करवा ली थी। इनका अपहरण उन्हीं की कार सहित करने की योजना थी। विनोद दादा ने हरियाणा, राजस्थान, मथुरा व आगरा के कुछ बदमाशों को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी थी। पहले इस गैंग की इन व्यवसायी व अन्य दो प्रमुख जूता कारोबारियों के घर में डकैती की भी योजना थी। साथ ही एक चिलर मालिक की हत्या की भी योजना थी।

थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ में पांचों अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये गए।

पहले भी हो चुके हैं हमले

हरियाणा के विनोद दादा का गैंग पूर्व में भी आगरा में कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें 2016 में चांदी व्यवसायी पर हुआ जानलेवा हमला भी शामिल है।

chat bot
आपका साथी