पलंग पर महिला संग लेटाया पुरुष मरीज

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए पलंग कम पड़ गए। शनिवार रात को महिला मरीज के बगल में पुरुष को लिटा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 May 2018 12:25 AM (IST) Updated:Mon, 14 May 2018 12:25 AM (IST)
पलंग पर महिला संग लेटाया पुरुष मरीज
पलंग पर महिला संग लेटाया पुरुष मरीज

जागरण संवाददाता, आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए पलंग कम पड़ गए। शनिवार रात को महिला मरीज के बगल में पुरुष को लिटा दिया। इस पर तीमारदार भड़क गए, उन्होंने पुरुष मरीज को दूसरे पलंग पर शिफ्ट करने के लिए कहा। जूनियर डॉक्टर और स्टाफ से नोंकझोक के बाद मरीज को हटाया गया।

प्रताप नगर निवासी विनय सिंह चौहान ने अपनी पत्‍‌नी गीता (29) को शनिवार सुबह एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से रात को मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कर दिया, मेडिसिन विभाग के एक्यूट वार्ड में पलंग खाली नहीं थे। उन्हें आधा घंटे तक बेंच पर लेटना पड़ा, इसके बाद एक पलंग खाली होने पर उन्हें लिटा दिया और ड्रिप लगा दी। देर रात इमरजेंसी से अन्य मरीज शिफ्ट किए गए। उनके लिए पलंग खाली नहीं थे। एक पुरुष मरीज को गीता के बगल में लिटा दिया। वहीं, वार्ड में अन्य पलंग पर एक-एक मरीज ही लेट थे। इसमें पुरुष मरीज अधिक थे। इस पर आक्रोशित परिजनों की जूनियर डॉक्टर और स्टाफ से नोंकझोक हो गई। जूनियर डॉक्टर ने पुरुष मरीज को दूसरे पलंग पर शिफ्ट करने से इन्कार कर दिया। रात को एक घंटे तक हंगामा हुआ, इसके बाद गीता को तीसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीके माहेश्वरी ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक है। इसलिए बेंच पर भी मरीज लेटाने पड़ रहे हैं। मगर, महिला के बगल में पुरुष मरीज नहीं लेटाना चाहिए, इसकी जांच कराई जाएगी। बेंच पर लेट रहे मरीज

मेडिसिन विभाग को जर्जर बिल्डिंग से पुरानी सर्जरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। मेडिसिन विभाग के लिए सात वार्ड दिए हैं। इनमें 160 पलंग हैं। कुछ वार्ड में मरीज अधिक होने पर बेंच पर लेटाना पड़ रहा है। 30 पलंग का एक और वार्ड शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी वार्ड में 10 अतिरिक्त पलंग बढ़ाए जा रहे हैं। इसके बाद मेडिसिन विभाग में लगभग 220 पलंग हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी