भारत विकास परिषद के सेवा और संस्कार महत्वपूर्ण

आगरा: भारत विकास परिषद की संपर्क शाखा का 23वा अधिष्ठापन समारोह होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 May 2018 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 07 May 2018 01:00 AM (IST)
भारत विकास परिषद के सेवा और संस्कार महत्वपूर्ण
भारत विकास परिषद के सेवा और संस्कार महत्वपूर्ण

जागरण संवाददाता, आगरा: भारत विकास परिषद की संपर्क शाखा का 23वा अधिष्ठापन समारोह होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर में संपन्न हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि व चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने किया। उन्होंने भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्तकर कहा कि यहां सिर्फ सेवा कार्य ही नहीं, संस्कारों को भी महत्व दिया जाता है। उन्होंने श्रीकृष्ण की तस्वीर बनाकर अपनी कला का लाइव प्रदर्शन भी किया। डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने भारत विकास परिषद के इतिहास, दर्शन व कार्यक्रमों की जानकारी दी। विजेंद्र सिंह वर्मा ने सभी का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. तरुण शर्मा व जेके जुनेजा ने उद्बोधन दिया। अध्यक्षता डॉ. दीपा रावत व राजेश वर्मा ने की। नई कार्यकारिणी सहित राजेश वर्मा ने अध्यक्ष, अंबा प्रसाद गर्ग ने सचिव व अभिनव भटनागर ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। परिचय अजय रंगीला व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित अग्रवाल ने दिया। इस दौरान डॉ. मनोज रावत, वीरेंद्र सिंघल, सुरेश जैन, अजीत फौजदार, डॉ. दिग्जेंद्र सिंह, मनोज बंसल, डॉ. अमी आधार निडर, अपूर्व मित्तल, डॉ. संध्या जैन, डॉ. रीता निगम, डॉ. रश्मि कपूर सिंह, अनुराग किशोर वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। समर्पण ने किया वृद्धजन सम्मान

भारत विकास परिषद की समर्पण ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में वृद्धजन, माता पिता व प्रभारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। शुरुआत भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की सराहना कर जीवन में माता पिता एवं वृद्धजनों का महत्व बताया। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव दत्त गुप्ता एव राष्ट्रीय मंत्री डॉ. तरुण शर्मा ने परिषद के सेवा और संस्कारों की जानकारी दी। क्षेत्रीय मंत्री बसंत गुप्ता व ब्रज प्रांत अध्यक्ष जेपी गुप्ता व महासचिव डॉ. जेके जुनेजा, प्रवीन गर्ग सीए ने बुजुर्गो का सम्मान किया। सचिव विशाल सक्सेना के स्वागत भाषण के बाद संचालन दीपक मनचंदा, अखिलेश भटनागर व डॉ. मोनिका अस्थाना ने किया। इस दौरान अध्यक्ष विजित गुप्ता, उप चेयरमैन मुकेश मित्तल, शाखा कोषाध्यक्ष संजीव दौनेरिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी