Agra Nagar Nigam: नये शहर में छाया अंधेरा, शिकायतों के बाद भी रोशन नहीं हुए 8000 खंभे

Agra Nagar Nigam नगर निगम के सौ वार्डों में पांच हजार मोहल्ले हैं। 42 हजार स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 05:46 PM (IST)
Agra Nagar Nigam: नये शहर में छाया अंधेरा, शिकायतों के बाद भी रोशन नहीं हुए 8000 खंभे
Agra Nagar Nigam: नये शहर में छाया अंधेरा, शिकायतों के बाद भी रोशन नहीं हुए 8000 खंभे

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर के नवविकसित क्षेत्र के लोग परेशान हैं। नगर निगम और प्रशासनिक अफसरों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। प्रयास है कि उनके क्षेत्र में एलईडी लग जाए और रात में उजाला रहे। अफसोस, लगातार शिकायतों के बाद भी आठ हजार पोलों पर एलईडी नहीं लगी हैं।

नगर निगम के सौ वार्डों में पांच हजार मोहल्ले हैं। 42 हजार स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट हैं। नगर निगम प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका ईईएसएल को दिया है। 42 हजार में आठ हजार ऐसे खंभे हैं जिसमें एलईडी नहीं लगी हैं। सेवला जाट निवासी धीरेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में तीन बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार अफसर जल्द लाइट लगवाने की बात कहते हैं। छह माह के बाद भी लाइट नहीं लगी है। शास्त्रीपुरम निवासी शोभा राम का कहना है कि भले ही क्षेत्र नगर निगम में आता है, लेकिन अधिकांश हिस्से में रात में अंधेरा रहता है।

ये हैं प्रमुख क्षेत्र

सेवला जाट, बुंदू कटरा, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, रामबाग, नुनिहाई, काङ्क्षलदी विहार, कछपुरा के कुछ हिस्से, ओल्ड ईदगाह के आसपास, खंदारी, दयालबाग, सिकंदरा, बोदला, ताजगंज के कुछ हिस्से।

- बड़ी संख्या में ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अभी तक एलईडी नहीं लगी हैं। इसे लेकर नियमित अंतराल में शिकायतें मिलती रहती हैं।

नवीन जैन, मेयर  

21 हजार घरों में कूड़ा लेने नहीं पहुंचा कोई

- काङ्क्षलदी विहार ए ब्लॉक निवासी सीमा ङ्क्षसह के यहां तीन दिन से कूड़ा लेने कोई नहीं आया। कूड़ा कलेक्शन न होने की शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई है।

- आवास विकास सेक्टर 16 निवासी एसके बघेल के यहां दो दिन से कोई कूड़ा लेने नहीं पहुंचा है। एक माह पूर्व भी कुछ यही स्थिति थी। इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई है।

- नूरी गेट में कूड़ा लेने कोई नहीं पहुंच रहा है। क्षेत्रीय निवासी आरके बवेजा ने इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की। आरके बवेजा ने बताया कि हाउस और सीवर-वाटर टैक्स समय पर जमा करते हैं, फिर भी सुविधाएं ठीक से नहीं मिल रहीं।

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन न होने के यह तो तीन उदाहरण हैं। नगर निगम में हर दिन 50 से अधिक शिकायतें पहुंचती हैं। कूड़ा कलेक्शन न होने की बात कही जाती है। सेवला निवासी भीष्म ङ्क्षसह ने बताया कि सप्ताह में दो से तीन दिन ही कर्मचारी आते हैं। बाकी दिन खुद ही कूड़ा फेंकने जाना पड़ता है। शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में बदलाव नहीं हो रहा है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेरिया मोड़ निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन ठीक से नहीं हो रहा है। हर दिन कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं आते हैं।

इसलिए आ रही दिक्कत 

सफाई कर्मचारियों की ठीक से मॉनीटङ्क्षरग नहीं हो रही है। सेनेटरी इंस्पेक्टर से लेकर सुपरवाइजर तक समय पर फील्ड में नहीं पहुंचते हैं। इसका फायदा कर्मचारी उठाते हैं।

chat bot
आपका साथी