Agra Crime: आगरा में पत्नी की पिटाई से पति हुआ अधमरा, जानलेवा हमले में मुकदमा

Agra Crime आगरा में महिला और उसके अधिवक्ता ने हाथ बांधकर पति को पीटा हालत गंभीर। पुलिस ने महिला और उसके अधिवक्ता समेत तीन को किया गिरफ्तार। हत्या के प्रयास की धारा में हुआ मुकदमा तलाक का चल रहा है केस।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 01:45 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 01:45 PM (IST)
Agra Crime: आगरा में पत्नी की पिटाई से पति हुआ अधमरा, जानलेवा हमले में मुकदमा
आगरा में पत्नी ने पति को डंडाें से पीटकर मरणासन्न कर दिया।

आगरा, जागरण संवाददाता। बल्केश्वर पार्क में रात को महिला और उसके अधिवक्ता ने युवक को हाथ बांधकर डंडों से पीटा। उसको मरणासन्न छोड़कर आरोपित भाग गए। देर रात जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हास्पिटल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर है। महिला और उसके अधिवक्ता समेत तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। कमला नगर पुलिस को सूचना मिली कि पार्क के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के हाथ रस्से से बंधे हुए थे। सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने युवक को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। युवक की पहचान ट्रांसयमुना कालोनी निवासी रिंकू गुप्ता के रूप में हुई। रिंकू ने पुलिस को बताया कि राजकुमारी से उसकी दूसरी शादी हुई थी।

राजकुमारी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। वह कमला नगर क्षेत्र में रजवाड़ा के पास रहती है। अधिवक्ता बल्केश्वर के उमाकुंज कालोनी निवासी देवेश गुप्ता पत्नी की तरफ से मुकदमा लड़ रहे हैं। रात को उस पर हुए हमले में पत्नी और देवेश गुप्ता के साथ अधिवक्ता नुनिहाई निवासी देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे। तीनों ने उसे डंडों से पीटा। उसके हाथ बांध दिए थे।

एसओ कमला नगर विपिन कुमार गौतम ने बताया कि मामले में जानलेवा हमला, बंधक बनाकर और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया। आरोपित राजकुमारी, अधिवक्ता देवेश गुप्ता व अधिवक्ता देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि रिंकू गुप्ता उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहा था। आरोप लगाता है कि राजकुमारी से उसके संबंध हैं। वह दोनों के पोस्टर चिपकाने बल्केश्वर क्षेत्र में आया था। जानकारी होने पर उसको पकड़ लिया।

chat bot
आपका साथी