राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे कोरोना संक्रमित, दिल्ली में चल रहा इलाज

AGRA Unlock News Update एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती। हालत में सुधार न होने पर दिल्ली लेकर गए। 900 से ज्‍यादा एक्टिव केस होना शहर के लिए चिंता की बात है। एक्टिव मरीजो की संख्या पहुंची 979।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 09 Jan 2022 10:16 AM (IST) Updated:Sun, 09 Jan 2022 07:01 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे कोरोना संक्रमित, दिल्ली में चल रहा इलाज
राज्य सभा सदस्य हरद्वार दुबे का दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। खांसी, कफ होने के कारण उन्होंने शनिवार को एसएन मेडिकल कालेज में अपनी जांच कराई थी। पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एसएन में एडमिट कराया गया। इस बीच उनका आक्सीजन लेवल 81 पहुंच गया। हालत में सुधार नहीं दिखने पर स्वजन उन्हें रविवार को दिल्ली ले गए। पुत्र प्रांशु दुबे ने बताया कि दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति में सुधार हो रहा है।

आगरा में अब हर दिन 100 से ज्‍यादा नए केस रिपोर्ट हो रहे हैं। 900 से ज्‍यादा एक्टिव केस होना, आगरा जैसे शहर के लिए मायने रखता है। संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और लापरवाही अब भी बंद नहीं हो रही है। रविवार को नये मरीजों की संख्या 236 पहुंच गइ है। इसके बाद शहर में एक्टिव केस 979 हो चुके हैं। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सिनेमाघरों के लिए पाबंदियां लागू जाएंगी। सिनेमाघर आधी क्षमता से संचालित होंगे। 

यदि गति यही रही तो 15 जनवरी से पहले ही आगरा में और पाबंदियां लग सकती हैं। प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक 1000 एक्टिव केस वाले शहरों में जिम, होटल, रेस्‍टोरेंट, सिनेमाघर बंद करा दिए जाएंगे। रविवार को आगरा में 236 नए केस आए हैं। एक्टिव केस 979 हो चुके हैं।

प्रशासन द्वारा जारी कोरोना अपडेट के अनुसार अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 26525 हो गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील कर रहा है। रात्रि कर्फ्यू लागू हो ही चुका है। अब तक कुल 25323 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 458 है। शनिवार तक 2230046 लोगों की जांच हो चुकी थी। शुक्रवार तक 2226464 लोगों के टेस्‍ट हो चुके थे। शनिवार को एक दिन में कुल 3582 सैंपल जांचे गए हैं। ठीक होने की दर गिरकर 95.46 फीसद पर आ गई है। कुछ समय पहले तक ये 98.20 पर स्थिर सी थी। आगरा में 1725620 लोगों को वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

बढ़ा दिए जांच केंद्र

आगरा में बढ़ते कोरोना केसों के बाद कोविड जांच केंद्र फिर बढ़ा दिए गए हैं। अब जिला अस्पताल के अलावा 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर सैंपलिंग की सुविधा उपलब्ध है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर पहले से टीमें लगी हुई हैं। इसी तरह ताजमहल और किला पर भी सैंपलिंग चल रही है। अब शहर के प्रमुख मालों में भी सैंपलिंग शुरू की जाएगी। इन केंद्रों पर जांच कराने के बाद रिपोर्ट पाजीटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग खुद फोन पर सूचित करेगा। पोर्टल पर भी रिपोर्ट अपलोड की जाएगी। जल्द ही देहात के 18 सीएचसी पर भी जांच की सुविधा शुरू करने की तैयारी है।

एम्बुलेंस सेवाएं

108 सेवा- 35

ALS सेवा- 02

102 सेवा- 44

जनवरी में ये है आगरा का हाल

01 जनवरी 5 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25805, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।

02 जनवरी 28 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25833, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।

03 जनवरी 33 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25866, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।

04 जनवरी 23 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25889, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।

05 जनवरी 64 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25953, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।

06 जनवरी 132 नए, कुल कोरोना संक्रमित 26085, 458 की मौत, 25323 लोग हुए ठीक।

07 जनवरी 169 नए, कुल कोरोना संक्रमित 26254, 458 की मौत, 25323 लोग हुए ठीक।

08 जनवरी 271 नए, कुल कोरोना संक्रमित 26525, 458 की मौत, 25323 लोग हुए ठीक।

09 जनवरी 236 नए, कुल कोरोना संक्रमित 26525, 458 की मौत, 25323 लोग हुए ठीक।

chat bot
आपका साथी