पाबंद होने के बाद 42 लोगों ने पंचायत चुनाव में किया विवाद, आगरा में अब इनसे होगी एक करोड़ की वसूली

आगरा में पंचायत चुनाव के दौरान कई जगह हुए हुए विवादों में जिले में 146 लोग हुए गिरफ्तार। इनमें से कुछ ऐसे लोग भी थे जिनको पुलिस पहले ही एक-एक लाख रुपये से पाबंद कर चुकी थी। उन्होंने किसी भी विवाद में शामिल न होने की शर्त स्वीकार की थी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:17 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:17 AM (IST)
पाबंद होने के बाद 42 लोगों ने पंचायत चुनाव में किया विवाद, आगरा में अब इनसे होगी एक करोड़ की वसूली
मतदान के दौरान गुरुवार को कहीं पथराव हुआ तो कहीं प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच लाठी-डंडे चले थे।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक रहने का वादा करने के बाद बहुत से लोगों ने बवाल किया। जिले के ऐसे ही 42 लोगों पर अब विवाद भारी पड़ने वाला है। पुलिस ने ऐसे ही 42 लोगों को चिह्नित कर लिया है। पाबंद होने के बाद भी इन्होंने विवाद किया। अब ऐसे लोगों से एक करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने मतदान के दौरान हुए विवादों में 146 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मतदान के दौरान गुरुवार को कहीं पथराव हुआ तो कहीं प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच लाठी-डंडे चले थे। पुलिस ने ऐसे सभी मामलों में दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से कुछ ऐसे लोग भी थे, जिनको पुलिस पहले ही एक-एक लाख रुपये से पाबंद कर चुकी थी। उन्होंने किसी भी विवाद में शामिल न होने की शर्त स्वीकार की थी। जिले में विवादों में शामिल 146 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें से 42 लोगों की गिरफ्तारी शांति भंग की धारा में हुई। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पूर्व पाबंद होने के बाद भी विवाद करने वाले लोगों से पाबंदी की धनराशि वसूली जाएगी। जिले में ऐसे 42 आरोपितों को चिह्नित किया गया है। यह धनराशि एक करोड़ रुपये है। नियमानुसार आरोपितों से इसकी वसूली की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी