यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा जाती कार ने खाई कलाबाजी, नौ घायल

टायर फटने पर डिवाइडर से टकराकर पलटी अर्टिगा। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 07:09 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा जाती कार ने खाई कलाबाजी, नौ घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा जाती कार ने खाई कलाबाजी, नौ घायल

 आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस पर शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही अर्टिगा कार का टायर फट गया। इससे बेकाबू कार कलाबाजी खाते हुए डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार महिला-बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।

यमुना एक्सप्रेस वे पर अर्टिगा कार डीएल 8 सीयू 6991 शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 135 के पास अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई। सड़क पर कलाबाजी खाते हुए डिवाइडर से टकरा कर कार पलट गई। हादसे में कार सवार वासिफ निवासी हाजी कॉलोनी जामिया दिल्ली के अलावा किशनलाल, सक्षम, आफरीन, वासिफ, रोशी, प्रियंका, आदम, इब्राहिम, अश्वनी निवासीगण पैरामाउंट कॉलोनी दिल्ली रोड सहारनपुर घायल हो गए। हादसे में घायल महिला और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर यूपी 100 की पीआरवी 1939 मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के दौरान एक्सप्रेस वे पर करीब आधा घंटा आवागमन बाधित रहा। एक्सप्रेस वे कर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे लगा कर आवागमन सुचारू कराया। 

chat bot
आपका साथी