बाह में मेयर का जोशीला स्वागत

By Edited By: Publish:Sun, 29 Jul 2012 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 29 Jul 2012 10:14 PM (IST)
बाह में मेयर का जोशीला स्वागत

-भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान

बाह: आगरा के मेयर इंद्रजीत आर्य का कस्बे में बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया गया।

रविवार शाम झम्मन लाल धर्मशाला में आगरा के मेयर इंद्रजीत आर्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाजार में भी बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। मेयर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी को बराबर का सम्मान मिलता है। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में भाजपा की अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाएं। पूर्व विधायक उदयभान सिंह ने कहा, भाजपा जातिवाद की राजनीति नहीं करती। देश और प्रदेश में समाज को जातियों में बांटकर आपस में लड़ाया जा रहा है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है।

कार्यक्रम संयोजक बृजमोहन जोशी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजकुमार सामा, प्रदीप भाटी, ओमप्रकाश चलनी वाले, श्याम सुंदर शर्मा, मोहन सिंह चाहर ने भी संबोधित किया है। स्वागत करने वालों में प्रशांत वाजपेयी, उमाशंकर मिश्रा, राधाचरण माहौर, सतेन्द्र बरुआ, शरद श्रीवास्तव, राजीव गोला, दीप चंद्र बाल्मीकि, मिजाजी लाल बाल्मीकि, अजय मिश्रा, मेहा परिहार, मंजू चतुर्वेदी आदि थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी