Oxygen Supply in Agra: आगरा मंडल की सांसों को मिली आक्सीजन, आठ टैंकर पहुंचे

Oxygen Supply in Agra आगरा समेत मैनपुरी मथुरा फीरोजाबाद में निर्बाध आक्सीजन आपूर्ति के लिए आठ टैंकर आक्सीजन के पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में आगरा से अन्य जिलों के लिए ये टैंकर निकलेंगे। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के लिए आक्सीजन की सप्लाइ की जाएगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 06:24 PM (IST)
Oxygen Supply in Agra: आगरा मंडल की सांसों को मिली आक्सीजन, आठ टैंकर पहुंचे
आक्सीजन एक्सप्रेस से आगरा पहुंचे आठ टैंकर।

आगरा, जागरण संवाददाता। पूरे आगरा मंडल की सांसों पर अब संकट नहीं मंडराएगा। मंडल के आगरा समेत विभिन्न जिलों के लिए आक्सीजन आपूर्ति के इंतजाम प्रशासन ने कर लिये हैं। बुधवार शाम को आगरा मंडल में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 8 टैंकर आगरा पहुंच गए हैं। इन टैंकरों में 8-8 टन ऑक्सीजन है। जल्द ही यह विभिन्न जिलों को भेज दी जाएगी।  बता दें कि शहर में हवा से आक्सीजन बनाने के दो प्लांट हैं। इनकी क्षमता 2200 सिलेंडर प्रतिदिन की है। पिछले दिनों से आगरा को हर दिन 20 से 30 टन लिक्विड आक्सीजन मिल रही है। इससे छह प्लांट आसानी से संचालित हो रहे हैं। 14 अस्पतालों में एक-एक टन के लिक्विड आक्सीजन के टैंक हैं।

वो दिन हर शहर वासी को याद होंगे जब जिले में कई मरीजों ने आक्सीजन किल्लत की वजह से दम तोड़ दिया था। उन्हें समय पर आक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पाई। एक समय तो ऐसा आया कि आक्सीजन किल्लत की वजह से अस्पतालों ने भी मरीजों को भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए। आक्सीजन प्लांटों पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई थीं। मरीजों के स्वजन एक-एक सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लग रहे थे। कुछ प्लांटों पर तो पुलिस को लाठी तक फटकरानी पड़ी। स्थिति ये थी कि रात को भी प्लांटों पर लोगों की भीड़ नहीं टूट रही थी। अप्रैल में इतनी किल्लत के बाद मई में राहत है। कोविड कंट्रोल सेंटर के आंकड़ें बता रहे हैं कि आक्सीजन की उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अब काफी कम काल आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी