43 संविदा कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र

कार्यकारी कुलपति ने सौंपे पत्र जारी हुए नियुक्ति आदेश कार्य परिषद की बैठक में संविदा कर्मचारियों पर लिया गया था फैसला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Jan 2022 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jan 2022 08:45 PM (IST)
43 संविदा कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
43 संविदा कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र

आगरा, जागरण संवाददाता । डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संविदा कर्मचारियों को नियमित होने के पत्र शुक्रवार को कार्यकारी कुलपति ने सौंपे। खंदारी परिसर स्थित सेठ पदमचंद जैन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 43 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। विगत गुरुवार को विश्वविद्यालय के जुबली हाल में हुई कार्य परिषद की बैठक में 2001 से पूर्व के 43 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया गया था। इसमें 22 तृतीय और 21 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी कुलपति प्रो. आलोक राय ने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पत्र पाते ही संविदा कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। संविदा कर्मचारी 2016 के शासनादेश के पालन के लिए पिछले कई वर्षों से लड़ाई लड़ रहे थे। धरना-प्रदर्शन से लेकर कार्य बहिष्कार तक कर चुके थे। सभी संविदा कर्मचारी 2001 से पूर्व नियुक्त हुए थे। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कुल 43 कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश भी जारी हो गए हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा. अखिलेश चौधरी और महामंत्री डा. अरविद गुप्ता सहित सभी कर्मचारियों ने आभार प्रकट किया। यह तृतीय श्रेणी कर्मचारी हुए नियमित

सुनीत कुमार, देव कुमार शर्मा, राजीव सक्सैना, दीपक शुक्ला, स्वेदश गुप्ता, सरिता गौतम, पुरुषोत्तम, इस्तखार अली खां, राकेश सिंह सिकरवार, सुभाष चन्द, नरेश कुमार, अखिलेश सिंह चौहान, सुनीता देवी, बिजेंद्र सिंह खौलिया, हेमंत गुप्ता, दीपक सहगल, राकेश कुमार शर्मा, सौरभ शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, हरेंद्र सिंह यादव, अमित कुमार शर्मा, दिनेश पचौरी। यह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हुए नियमित

रामस्वरूप, मुन्नीलाल, राज पाल, मोहर सिंह, रहीस खान, रामजी लाल, मुकेश कुमार, किशनलाल, जय प्रकाश, रवि कुमार, राज कुमार शर्मा, राम नरेश, सिंह पाल सिंह, भोलू, राम किशोर शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, विष्णु कुमार डागौर, मलखान सिंह, ऊषा देवी, गफ्फार, मीना देवी।

chat bot
आपका साथी