38 प्रत्याशी मैदान में, एक दिसंबर को होगा मतदान

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विप चुनाव चार प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 06:25 AM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 06:25 AM (IST)
38 प्रत्याशी मैदान में, एक दिसंबर को होगा मतदान
38 प्रत्याशी मैदान में, एक दिसंबर को होगा मतदान

आगरा, जागरण संवाददाता।

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य चुनाव (एमएलसी) में मंगलवार को मंडलायुक्त कोर्ट में चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। स्नातक में तीन और शिक्षक में एक प्रत्याशी शामिल है। दोनों सीटों के लिए अब 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक दिसंबर को मतदान सुबह आठ से तीसरे पहर पांच बजे तक होगा।

एमएलसी चुनाव की दोनों सीटों के लिए 42 प्रत्याशियों (स्नातक में 25 और शिक्षक में 17) ने पर्चा दाखिल किया था।

सहायक रिटर्निग अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि स्नातक में कन्नौज निवासी गीता देवी, इटावा निवासी अश्वनी सिंह और मधु तिवारी, शिक्षक में अलीगढ़ निवासी निपेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इससे स्नातक में 22 और शिक्षक में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। - आगरा स्नातक खंड में 12 जिलों में 2.81 लाख वोटर और 56 मतदेय स्थल हैं।

- आगरा शिक्षक खंड में 12 जिलों में 30 हजार वोटर और 28 मतदेय स्थल हैं।

- जिले में स्नातक खंड में 28163 और शिक्षक खंड में 7910 वोटर हैं।

यह हैं स्नातक सीट के प्रत्याशी

- डा. असीम यादव

- डा. नंद लाल यादव

- इंजीनियर हरि किशोर तिवारी

- मुन्नी देवी

- गौरव शुक्ला

- उल्फत सिंह चौहान

- थान सिंह

- डा. मोहम्मद इसरार

- मनोरमा

- सगीर खान

- सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह

- महिपाल सिंह

- अनिल तिवारी

- हरि किशोर तिवारी इंजीनियर साहब

- मानवेंद्र प्रताप सिंह

- हसनुराम आंबेडकरी

- ओम प्रकाश आर्य

- डा. अनूप शर्मा

- सीमा

- राजेश कुमार द्विवेदी

- दिनेश कुमार शर्मा

- विकास अग्निहोत्री

-----

यह हैं शिक्षक सीट के प्रत्याशी

- सुरेंद्र सिंह राघव

- अभय प्रताप सिंह

- लालजी बाबू श्रीवास्तव

- चंद्र प्रकाश अग्रवाल

- धर्म सिंह

- होशियार सिंह

- डा. आकाश अग्रवाल

- डा. भोज कुमार शर्मा

- दिनेश चंद्र वशिष्ठ

- डा. देव प्रकाश

- डा. धर्मेद्र सिंह

- हेवेंद्र सिंह

- जगवीर किशोर जैन

- गुमान सिंह

- निरंजन सिंह सोलंकी

- रवि सोनी

chat bot
आपका साथी