430 कॉलेजों ने अभी तक नहीं किया एप डाउनलोड

जागरण संवाददाता, आगरा: उप्र बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर लगाम लगाने और केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM (IST)
430 कॉलेजों ने अभी तक नहीं किया एप डाउनलोड
430 कॉलेजों ने अभी तक नहीं किया एप डाउनलोड

जागरण संवाददाता, आगरा: उप्र बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर लगाम लगाने और केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने एप की मदद ली है। सभी कॉलेज प्रधानाचार्य को एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। मगर, अभी तक आधे से ज्यादा कॉलेजों के प्रधानाचार्यो ने एप ही डाउनलोड नहीं किया है।

बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाने में बड़ी गड़बड़ी होती है। माफिया सेटिंग वाले कॉलेजों में अपने कॉलेज का सेंटर डलवा लेते थे। इन केंदों की दूरी भी 15-20 किमी होती है। इन गड़बड़ियों को रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मोबाइल एप बनाया है। प्रधानाचार्यो को एप अपने एंड्रायड फोन में डाउनलोड कर कॉलेज परिसर में ही एक्टिवेट करना है, जिससे जीपीएस द्वारा कॉलेज की लोकेशन आए। इसके बाद एप में कॉलेज की सभी जानकारी अपलोड करनी है। इस एप की मदद से केंद्रों का निर्धारण होगा।

वित्तविहीन कॉलेज संचालक इस एप से घबरा गए हैं। 20 दिन से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी 430 कॉलेजों के प्रधानाचार्यो ने एप डाउनलोड ही नहीं किया है। इसके पीछे प्रधानाचार्यो द्वारा स्मार्ट फोन न होने का हवाला दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ज्यादातर कॉलेज प्रबंधक एप डाउनलोड न कर विभाग की योजना को फेल करना चाहते हैं। डीआइओएस डॉ. विनोद कुमार ने प्रधानाचार्यो को एप डाउनलोड कर जानकारी अपलोड करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

chat bot
आपका साथी