ग्रोवर दंपति हत्याकांड की जांच में छूट तथ्य होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, आगरा: ग्रोवर दंपति हत्याकाड में पुलिस आठ माह बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। गुरु

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 01:07 AM (IST)
ग्रोवर दंपति हत्याकांड की जांच में छूट तथ्य होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, आगरा: ग्रोवर दंपति हत्याकाड में पुलिस आठ माह बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। गुरुवार को आइजी डीसी मिश्र ने मामले में एएसपी और इंस्पेक्टर से अब तक कार्रवाई की रिपोर्ट ली।

खंदारी के हनुमान चौराहा निवासी लेदर कारोबारी अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्‍‌नी ऊषा ग्रोवर की 15 नवंबर 2015 की रात को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पंजाबी समाज में भारी आक्रोश था। बदमाश उनके घर से कुछ सामान भी ले गए। हत्या के बाद पुलिस को जांच की सही दिशा नहीं मिल सकी। ऊषा ग्रोवर के गायब मोबाइल की सिम नाला बुढ़ान सैयद के पास मिला था। पुलिस पिछले दिनों से इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही थी। मगर, इससे भी कुछ जानकारी हासिल नहीं हुई।

आइजी डीसी मिश्र ने गुरुवार को एएसपी अनुराग वत्स और इंस्पेक्टर हरीपर्वत को तलब कर पूरे मामले पर अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट ली। उन्होंने निर्देश दिए कि हत्याकांड में अब तक जो तथ्य जांच से छूटे हैं। उनकी समीक्षा कर जांच को आगे बढ़ाया जाए। इस मामले को लेकर पूर्व में आइजी क्राइम आरके स्वर्णकार ने इंस्पेक्टर को एसपी सिटी को लखनऊ तलब किया था।

chat bot
आपका साथी