Home Quarantine: हर रोज 144 से अधिक लोगों को करना पड़ रहा होम क्वारंटाइन, बरतें ये सावधानी

Home Quarantine नहीं चेत रहे लोग लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का दायरा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 02:12 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 02:12 PM (IST)
Home Quarantine: हर रोज 144 से अधिक लोगों को करना पड़ रहा होम क्वारंटाइन, बरतें ये सावधानी
Home Quarantine: हर रोज 144 से अधिक लोगों को करना पड़ रहा होम क्वारंटाइन, बरतें ये सावधानी

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अनलॉक होने के बाद इससे संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हालत बिगड़ने पर 15 दिन में 152 संक्रमितों को मेडिकल क्वारंटाइन करना पड़ा है। इतना ही नहीं, इसी बीच में 2171 लोगों को होम क्वारंटाइन भी करना पड़ा है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे।

30 जून तक जिले में मेडिकल क्वारंटाइन होने वाले संक्रमितों की संख्या 4445 थी। जबकि 14 जुलाई को यह ग्राफ 4597 पर पहुंच गया। यानी 15 दिनों में 152 कोरोना संक्रमितों को मेडिकल क्वारंटाइन करना पड़ा है। 30 जून तक शहरी क्षेत्र में 10223 लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा चुका था। 14 जुलाई को यह ग्राफ बढ़कर 12394 पर पहुंच गया। यानी इस समयावधि में 144 लोगों से अधिक को हर दिन होम क्वारंटाइन करना पड़ा है। इसके बावजूद लोग चेत नहीं रहे। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। जरूरी काम के अलावा भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रशासन को सराफा बाजार तक बंद करना पड़ गया है। स्थिति यह है कि मोतीगंज, रावतपाड़ा, दरेसी, शाह मार्केट, शाहगंज, राजपुर चुंगी आदि बाजारों में भी लोगों का जमघट रहा है। रामनगर की पुलिया पर सब्जी मंडी लगने लगी है। यहां ठेलों पर लोग एकत्रित हो रहे हैं। बहुत से लोग भी मुंह पर मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे।

ये बरतें सावधानी

. बेवजह घर से न निकलें।

. बाजारों में भीड़ एकत्रित न करें।

. दुकान पर गैरजरूरी सामान को हाथ न लगाएं।

. समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहे।

. बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

. दुकानदार भी अपनी दुकान पर लाेगों का जमघट न लगने दें। 

chat bot
आपका साथी