जागा एडीए, टूटी दीवाल बनाने का काम शुरू

जागरण संवाददाता, आगरा: आखिर आगरा विकास प्राधिकरण को एडीए हाइट्स की बदहाली नजर आई। दैनिक जागरण में खब

By Edited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 03:40 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 03:40 PM (IST)
जागा एडीए, टूटी दीवाल बनाने का काम शुरू

जागरण संवाददाता, आगरा: आखिर आगरा विकास प्राधिकरण को एडीए हाइट्स की बदहाली नजर आई। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को एडीए ने गिरी पड़ी दीवाल को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया। हालांकि अभी भी तमाम समस्याएं हैं।

दैनिक जागरण ने गुरुवार के अंक में एडीए हाइट्स की बदहाली और वहां गिरी बेसमेंट की दीवाल की खबर प्रकाशित की थी। दीवाल गिरे पंद्रह दिन हो चुके थे, मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई थी। शुक्रवार को दैनिक जागरण द्वारा यह मुद्दा उठाने के बाद एडीए को एडीए हाइट्स के लोगों से किए गए अपने वादे याद आए। एडीए के अधिकारियों की टीम ने एडीए हाइट्स का दौरा किया। सबसे पहले गिरी हुई दीवाल को ठीक करने का काम शुरू किया है। शुक्रवार को आधा काम हो गया। बाकी बचा काम शनिवार को पूरा कराया जाएगा। हालांकि केवल दीवाल बनाने से यहां की समस्याएं समाप्त नहीं होती। यहां रहने वालों के पास समस्याओं की एक लंबी लिस्ट है।

अभी समस्याएं बाकी

- 33 केवी सब स्टेशन खतरनाक हालत में। देखभाल के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं।

- पानी के लिए ओवरहेड और अंडर ग्राउंड टैंक प्रदूषित। सेहत के लिए खतरनाक।

- जगह-जगह प्लास्टर उखड़ गया है।

- मार्ग प्रकाश के 80 प्रतिशत प्वाइंट खराब।

- बच्चों के खेलने के लिए पार्क खतरनाक स्थिति में है।

- कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक है और लोगों ने परिसर को वाहन स्टैंड के लिए प्रयोग करना शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी