निश्शुल्क जल सेवा की हुई शुरुआत

आगरा: किसी की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इस भीषण गर्मी में इसका मोल और बढ़ जाता है।

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 11:01 PM (IST)
निश्शुल्क जल सेवा की हुई शुरुआत

आगरा: किसी की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इस भीषण गर्मी में इसका मोल और बढ़ जाता है। सोमवार को श्रीनाथजी निश्शुल्क जल सेवा द्वारा आगरा कॉलेज ग्राउंड के निकट प्याऊ का उद्घाटन किया गया। जिसका शुभारंभ जगदीश अरोड़ा ने किया। मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने इस पुण्य कार्य का महत्व बताया। इस अवसर पर डॉ.एमसी गुप्ता व दिनेश बंसल कातिब, संत बाबा प्रीतम सिंह, मौलाना सियासत अली, फादर मून लाजरस, मनोज जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद जैन व महेश चंद गोयल, संचालन बंटी ग्रोवर ने किया। श्रीनाथजी निश्शुल्क जल सेवा के संचालक बांकेलाल माहेश्वरी ने आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी