Yahoo Answers सर्विस हमेशा के लिए हो जाएगी बंद, कंपनी ने बताया कारण

Yahoo Answers सर्विस का इस्तेमाल अब नहीं किया जा सकेगा क्योंकि कंपनी ने इस सर्विस को बंद करने की तैयारी कर ली है। इससे पहले दिसंबर में कंपनी ने Yahoo Groups को बंद करने की घोषणा की थी और अब इस लिस्ट में Yahoo Answers भी ऐड हो गया है।

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 03:51 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 07:24 AM (IST)
Yahoo Answers सर्विस हमेशा के लिए हो जाएगी बंद, कंपनी ने बताया कारण
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Yahoo की एक बेहद ही लोकप्रिय सर्विस Yahoo Answers अब बंद होने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस सर्विस को पूरी तरह से बंद करने का फैसला ले लिया है। यानि अगर आप भी Yahoo Answers का इस्तेमाल सवाल और जवाब के लिए करते हैं तो आपको यह जानकार हैरानी होगी कि 4 मई के बाद इस सर्विस का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसकी जानकारी कंपनी ने Yahoo Answers के होम पेज पर भी शेयर की है। 

Yahoo Answers सर्विस होगी बंद

Yahoo Answers को बंद करने की घोषणा कंपनी ने Yahoo Answers के होमपेज पर शेयर की है। होमपेज पर जानकारी दी गई है कि यह सर्विस 4 मई 2021 को बंद कर दी जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यूजर्स 20 अप्रैल 2021 के बाद इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इसके बाद यह सर्विस केवल री ओनली मोड में ही उपलब्ध होगी। जिसे 4 मई को बंद कर दिया जाएगा। यदि यूजर्स यहां मौजूद डाटा को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए भी हेल्प पेज का लिंक दिया गया है। जो डाटा डाउनलोड करने में यूजर्स की मदद करेगा। यह भी पढ़ें: 5G टेक्नोलॉजी के आने से हमारे जीवन में किस तरह का आएगा बदलाव

16 साल पहले हुई थी Yahoo Answers शुरू

Yahoo Answers सर्विस को आज से 16 साल पहले शुरू किया गया था। कंपनी ने इस सर्विस को लोगों की सुविधा के लिए पेश किया था जहां दुनियाभर के लोग जानकारी शेयर कर सकते हैं। साथ ही किसी सवाल का जवाब भी पा सकते हैं। यहां लाखों यूजर्स को विभिन्न विषयों पर सवाल और जवाब मिलते हैं। साधारण शब्दों में कहा जाए तो यह ग्लोबल नॉलेज शेयर करने की एक कम्यूनिटी है। जो कि अब बंद होने जा रही है।

Yahoo Answers के बंद होने की वजह

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार Yahoo Answers को बंद करने की घोषणा के साथ ही कंपनी ने Yahoo Answers के मेंबर्स को एक नोट भेजा है। जिसमें इसे बंद का कारण बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का कहना है कि 'हमने Yahoo Answers सर्विस को 16 साल पहले शुरू किया था और ग्लोबल नॉलेज शेयर करने की यह कम्यूनिटी बनाई थी। हालांकि, हम कई चीजें साथ पूरा नहीं कर सकते थे। ऐसे में हमने 4 मई, 2021 को याहू आंसर को बंद करने का फैसला लिया है।'

chat bot
आपका साथी