Redmi Note 9 Pro Max भारत में पहली बार 12 मई को सेल के लिए होगा उपलब्ध

Redmi Note 9 Pro Max में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह स्मार्टफोन Snapdragon 720G​ चिपसेट से लैस है (फोटो साभार Xiaomi)

By Renu YadavEdited By: Publish:Sat, 09 May 2020 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 09 May 2020 02:57 PM (IST)
Redmi Note 9 Pro Max भारत में पहली बार 12 मई को सेल के लिए होगा उपलब्ध
Redmi Note 9 Pro Max भारत में पहली बार 12 मई को सेल के लिए होगा उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के Redmi Note 9 Pro Max का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए गुड न्यूज है कि यह स्मार्टफोन 12 मई को पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि इसकी पहली सेल 25 मार्च को आयोजित होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से सेल को कैंसिल कर दिया गया। वहीं अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सेल से जुड़ी घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन 12 मई को दोपहर 12 सेल के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

Redmi Note 9 Pro Max की कीमत

Redmi Note 9 Pro Max के 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,499 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह फोन ऑरोरा ब्लू और ग्लेशियर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि Amazon India पर इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह भी स्पष्ट कर दें कि Xiaomi की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन की डिलीवरी केवल ग्रीन और ओरेंज जोन में ही की जाएगी। 

Redmi Note 9 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 × 2400 पिक्सल है और स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। यह फोन Snapdragon 720G चिपसेट से लैस है और एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है। फोन में 5,020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। 

Redmi Note 9 Pro Max में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। जबकि 8MP का वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की उपलब्धता के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें VoWiFi सपोर्ट के साथ ही ब्लूटूथ 5.0, वाई—फाई, ड्यूल बैंड सपोर्ट और ड्यूल सिम VoLTE एचडी कॉलिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

chat bot
आपका साथी