Redmi Note 9 Pro Max आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 Pro Max को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट से लैस है

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 12 May 2020 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 08:42 AM (IST)
Redmi Note 9 Pro Max आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 9 Pro Max आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi आज पहली बार Redmi Note 9 Pro Max भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराएगा। वैसे यह स्मार्टफोन मार्च में सेल के लिए उपलब्ध होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इसकी सेल को कैंसिल करना पड़ा। वहीं आज से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे दोपहर 12 बजे कंपनी की वेबसाइट mi.com और Amazon से खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में। 

Redmi Note 9 Pro Max की कीमत

Redmi Note 9 Pro Max ऑरोरा ब्लू और ग्लेशियर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्माटफोन के 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,499 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। Xiaomi की साइट पर जानकारी दी गई है कि स्मार्टफोन की डिलीवरी केवल ग्रीन और ओरेंज जोन में ही की जाएगी।

Redmi Note 9 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi Note 9 Pro Max में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। एंड्राइड 10 ओएस पर पेश किया गया यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले​ दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से कोटेड है। 

Redmi Note 9 Pro Max में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की बैटरी दी गई है।

chat bot
आपका साथी