Xiaomi Master TV हुआ टीज, OLED डिस्प्ले पैनल के साथ कल होगा लॉन्च

कंपनी का यह स्मार्ट टीवी Xiaomi Master TV के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्ट टीवी का सीधा मुकाबला OnePlus Samsung Sony और LG के प्रीमियम स्मार्ट टीवी से होगा।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 12:03 PM (IST)
Xiaomi Master TV हुआ टीज, OLED डिस्प्ले पैनल के साथ कल होगा लॉन्च
Xiaomi Master TV हुआ टीज, OLED डिस्प्ले पैनल के साथ कल होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi जल्द ही अपना प्रीमियम स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसे टीज किया है। इस स्मार्ट टीवी को प्रीमियम रेंज में 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का यह स्मार्ट टीवी Xiaomi Master TV के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्ट टीवी का सीधा मुकाबला OnePlus, Samsung, Sony और LG के प्रीमियम स्मार्ट टीवी से होगा। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्ट टीवी के कुछ फीचर्स के बारे में भी टीज किया है। इसे OLED HDR डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Xiaomi द्वारा टीज की गई जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्ट टीवी में गेमिंग फीचर्स और डॉल्वी एटमस ऑडियो जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। Xiaomi के मैनेजर Mr. Pan ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए इस स्मार्ट टीवी के कुछ स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए हैं। यह स्मार्ट टीवी HDMI 2.1, NFC रिमोट कंट्रोल, डॉल्वी विजन+, डॉल्वी एटमस और VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) + ALLM (ऑटोमैटिक लो लैटेंसी) जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

Xiaomi Master TV को 4K डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED पैनल को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें MEMC टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी क्वॉड कोर A73 कस्टम प्रोसेसर पावर के साथ आ सकता है, जो कि HDR के सभी फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा। इसके फीचर्स से तो साफ है कि कंपनी अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्ट टीवी में ब्राइटर कलर और कॉन्ट्रास्ट ऑफर करेगी। इस स्मार्ट टीवी के वेरिएंट्स और साइज के बारे में फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है।

OnePlus भी अपने अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी सीरीज को कल यानी 2 जुलाई को भारत में लॉन्च करने वाला है। इसके अलावा कई और कंपनियों ने जुलाई के पहले सप्ताह में अपने अफोर्डेबल और मिड प्राइस रेंज के स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने की घोषणा की है। Xiaomi Master TV की कीमत के बारे में खुलासा कल यानी 2 जुलाई को आधिकारिक लॉन्च के बाद ही किया जाएगा। 

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी