Mi डिवाइसेज के लिए Xiaomi इंडिया का Mi Protect प्‍लान

Xiaomi इंडिया ने Mi Protect प्‍लान की घोषणा की है, इसके तहत भारत में बिक रहे Xiaomi डिवाइसेज को टूटने, गिरने या लिक्‍विड डैमेज होने पर इंश्‍योरेंस की सुविधा प्राप्‍त होगी।

By Monika minalEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2015 04:35 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2015 04:38 PM (IST)
Mi डिवाइसेज के लिए Xiaomi इंडिया का Mi Protect प्‍लान

नई दिल्ली। Xiaomi इंडिया ने Mi Protect प्लान की घोषणा की है, इसके तहत भारत में बिक रहे Xiaomi डिवाइसेज को टूटने, गिरने या लिक्विड डैमेज होने पर इंश्योरेंस की सुविधा प्राप्त होगी। यह प्लान फ्री पिक-अप और ड्रॉप ऑफ सर्विस के साथ आएगी और एक्टिवेशन के एक वर्ष के भीतर ही आपको दूसरी सर्विसिंग की सुविधा मिल जाएगी।

यदि आपका Mi स्मार्टफोन या टैबलेट चोरी हो जाता है तो आप कहीं भी कंपनी के कॉल सेंटर में कॉल कर ब्लॉक करवा सकते हैं। वहीं ‘मिसयूज इंश्योरेंस’ के तहत सिम का दुरुपयोग किए जाने पर आपको 3,000 रुपये भी मिलेंगे।

Mi डिवाइसेज के लिए आने वाला Mi Protect प्लान कंपनी की वेबसाइट को mi.com से खरीदा जा सकता है।

Mi Protect प्लान की कीमत 275 रुपये से शुरू होती है और 499 रुपये तक जाती है। डिवाइस के अनुसार कीमत लागू की गयी है, जो इस प्रकार है-

Redmi 2 (5,999 रुपये)- Mi protect 275 रुपये

Redmi 2 Prime(6,999 रुपये) Mi protect 275 रुपये

Mi4i (12,999 रुपये) Mi protect 499 रुपये

Mi Pad (12,999 रुपये) Mi protect 499 रुपये

Mi 4 16 GB (14,999 रुपये) Mi protect 499 रुपये

यदि आप कोई नया Mi डिवाइस खरीदते हैं, Mi Protect प्लान को नये डिवाइस के लिए ट्रांसफर किया जा सकता है।

Xiaomi ने 20,000 एमएएच का पावर बैंक किया लांच

chat bot
आपका साथी