Exclusive: Xiaomi ने Mi 10 Pro 5G को भारत में क्यों नहीं किया लॉन्च?

Xiaomi ने अपने Mi ब्रांड के तहत फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 5G को पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया है लेकिन इस सीरीज के हाई एंड मॉडल को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। फोटो- Xiaomi

By Harshit HarshEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 05:39 AM (IST) Updated:Sun, 10 May 2020 12:12 PM (IST)
Exclusive: Xiaomi ने Mi 10 Pro 5G को भारत में क्यों नहीं किया लॉन्च?
Exclusive: Xiaomi ने Mi 10 Pro 5G को भारत में क्यों नहीं किया लॉन्च?

नई दिल्ली, हर्षित हर्ष। Xiaomi ने अपने Mi ब्रांड के तहत फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये Mi Mix Alpha कॉन्सेप्ट फोन के बाद कंपनी का दूसरा 5G स्मार्टफोन है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने इस साल फरवरी में अपने Mi 10 5G सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स Mi 10 और Mi 10 Pro 5G लॉन्च किए गए थे। दोनों ही स्मार्टफोन्स 108MP रियर कैमरा और Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ लॉन्च किए गए थे। दोनों ही स्मार्टफोन्स लुक वाइज लगभग एक जैसे ही दिखते थे। कंपनी ने इस सीरीज के हाई एंड मॉडल Mi 10 Pro 5G को भारत में लॉन्च नहीं किया।

Xiaomi ने Mi ब्रांड के तहत तीन डिवाइसेज Mi 10 5G स्मार्टफोन, Mi Box 4K डिजीटल टीवी बॉक्स और Mi True Wireless Earphones 2 लॉन्च किए हैं। Mi 10 5G कंपनी का पहला कॉमर्शियल फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.67 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसे दो कलर ऑप्शन्स Twilight Grey और Coral Green में लॉन्च किया गया है। फोन दो कलर के साथ-साथ दो स्टोरेज ऑप्शन्स 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, जबकि हाई एंड वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है। इसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Mi 10 5G की खास बात यह है कि ये 30W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट फीचर और 108MP क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है। इसमें सेल्फी के लिए लेफ्ट अलाइंड बेहद ही छोटा पंच-होल कैमरा दिया गया है जिसकी क्षमता 20MP है। फोन के बैक में 108MP के मेन सेंसर के अलावा 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का ही डेप्थ सेंसर दिया गया है। कैमरे के नीचे LED फ्लैश फ्लिकर सेंसर दिया गया है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 11 पर रन करता है। इसमें 4,780mAh की बैटरी दी गई है।

Mi 10 Pro 5G भारतीय बाजार के लिए नहीं बनी है

हमने Xiaomi India के चीफ बिजनेस ऑफिसर रघु रेड्डी और Mi के मार्केटिंग लीड सुमित सोनल से Mi 10 5G के लॉन्च के बाद एक्सक्लूसिव बात की तो उन्होंने बताया कि Mi 10 Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करना घाटे का सौदा होता क्योंकि उसकी कीमत Mi 10 5G से कहीं ज्यादा होती, जबकि उसमें Mi 10 5G जैसे ही फीचर्स दिए गए हैं। Mi 10 Pro 5G में Mi 10 के मुकाबले ज्यादा फास्ट चार्जर (50W) दिया गया है और जबकि बैटरी कम पावरफुल (4,500mAh) दी गई है। उन्होंने ये भी बताया कि Mi 10 Pro 5G को सिर्फ चीन के मार्केट के लिए ही लॉन्च किया गया है। उन्होंने बताया कि वो Mi 10 5G सीरीज को फरवरी-मार्च में ही भारत में लॉन्च करना चाहते थे लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से इसे लॉन्च करने में देरी हुई है।

कंपनी Mi ब्रांड पर कर रही है फोकस 

रघु रेड्डी और सुमित सोनल ने इसके अलावा Xiaomi के Mi ब्रांड के भारत में भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। कंपनी Mi ब्रांड को भारत में एक फ्लैगशिप ब्रांड के तहत विकसित करना चाहती है। यही नहीं, Mi ब्रांड के तहत स्मार्टफोन्स के अलावा एक्सेसरीज और स्मार्ट होम डिवाइसेज भी भारत में लॉन्च करेगी। वहीं, कंपनी Mi Note 10 सीरीज के भारत में लॉन्च को लेकर आशवस्त नहीं है। इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इसके बारे में उन्होंने खुलकर नहीं बताया।

chat bot
आपका साथी