Vivo V19 को मिला अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट, जानिए क्या है खास

Vivo V19 स्मार्टफोन के लिए एंड्राइड 11 का बीटा अपडेट जारी हो गया है। इस अपडेट में जनवरी 2021 सिक्योरिटी पैच दिया गया है। इसके अलावा फोन के कई फीचर में सुधार किए गए हैं। आइए जानते हैं वीवो वी19 को मिले अपडेट के बारे में विस्तार से।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 10:26 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 07:43 AM (IST)
Vivo V19 को मिला अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट, जानिए क्या है खास
Vivo V19 स्मार्टफोन की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी Vivo ने भारत में अपने शानदार स्मार्टफोन Vivo V19 के लिए एंड्राइड 11 का बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को जनवरी 2021 सिक्योरिटी पैच मिलेगा। इसके अलावा कई फंक्शन में सुधार भी किया गया है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो वी19 में 4,500mAh की बैटरी और Snapdragon 712 प्रोसेसर दिया गया है। 

PiunikaWeb की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्राइड 11 बीटा अपडेट का बिल्ड नंबर Vivo rev 6.71.16 और इसका साइज 3.7GB है। साथ ही डिवाइस के लिए जनवरी 2021 सिक्योरिटी पैच जारी किया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन हिस्ट्री, चैट फंक्शन, चैट बबल और मीडिया कंट्रोल में सुधार किया गया है।

ऐसे करें अपडेट डाउनलोड 

अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो सीधा फोन की सेटिंग में जाएं आपको यहां सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प मिलेगा अब डाउनलोड पर टैप करके इंस्टॉल करें

Vivo V19 की कीमत 

Vivo V19 स्मार्टफोन 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रमश: 24,990 रुपये और 27,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Piano ब्लैक और Mystic सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 

Vivo V19 की स्पेसिफिकेशन  

Vivo V19 में कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6.44 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 712 चिपसेट पर काम करता है और इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

वीवो वी19 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर मौजूद है, जबकि 8MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP का बोकह इफेक्ट और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि इसकी मुख्य यूएसपी है। इसमें 32MP का प्राइमरी सेंसर और 8MPका वाइड एंगल लेंस मौजूद है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों दोनों कैमरों में सुपर नाइट मोड और अल्ट्रा स्टेबल वीडियो सपोर्ट दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

chat bot
आपका साथी