जल्द जारी होगा Android O, इन स्मार्टफोन्स को मिल सकता है अपडेट

एंड्रायड 8.0 ओ को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 02:52 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 03:00 PM (IST)
जल्द जारी होगा Android O, इन स्मार्टफोन्स को मिल सकता है अपडेट
जल्द जारी होगा Android O, इन स्मार्टफोन्स को मिल सकता है अपडेट

नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल आमतौर पर अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम चार डेवलपर प्रीव्यू जारी करने के बाद ही आम यूजर्स के लिए पेश करता है। लेकिन शायद इस बार ऐसा नहीं होगा। एक रिपोर्ट की मानें तो एंड्रायड 8.0 के तीसरे बीटा प्रीव्यू को रिलीज करने के बाद ही इसे आम यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि नए ओएस का तीसरा पब्लिक बीटा प्रीव्यू कुछ डिवाइसेस के लिए पहले ही रोलआउट किया जा चुका है। ऐसे में आम यूजर्स के लिए इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

माना जा रहा है कि गूगल जल्द ही इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अगस्त के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि एंड्रायड 7.0 नॉगट को 22 अगस्त 2016 को रिलीज किया गया था। ऐसे में एंड्रायड 8.0 की रीलिज डेट भी इसके आस-पास होने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसी डिवाइसेस को मिलेगा यह अपडेट?

खबरों की मानें तो सबसे पहले इसे गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में जारी किया जाएगा। इसके बाद नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, पिक्सल सी और नेक्सस प्लेयर के लिए रोलआउट किया जाएगा।

OnePlus:

चीन की कंपनी वनप्लस ने पुष्टि की है कि OnePlus 3, OnePlus 3T और फ्लैगशिप OnePlus 5 को एंड्रायड 8.0 का अपडेट दिया जाएगा। साथ ही यह भी बताया है कि इनमें इस साल के अंत का अपडेट दिया जाएगा।

Nokia:

एचएमडी ग्लोबल ने घोषणा की है कि उसे नए Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 में यह अपडेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की है।

बाकि की कंपनियों ने इस अपडेट के लिए अपने हैंडसेट्स की घोषणा नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनियां अपने लेटेस्ट लोकप्रिय हैंडसेट्स में इसे रोलआउट कर सकती हैं। खबरों की मानें तो एलजी का वी30 स्मार्टफोन एंड्रायड 8.0 के साथ लॉन्च होने वाला पहला डिवाइस बन सकता था।

यह भी पढ़ें:

ये हैं दुनिया के टॉप 5 सबसे महंगे स्मार्टफोन्स, जानें ऐसा क्या है खास

आईफोन के क्रेज में हुआ एक और क्राइम, महिला ने अपने कपड़ों में छुपाए 102 फोन

रिलायंस का 20 करोड़ जियो फीचर फोन बेचने का लक्ष्य: रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी