Tata Sky ने फ्री में उपलब्ध कराया यह चैनल, दे रहा फिट रहने का मौका

लॉकडाउन के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और वो फिट भी रहना चाहते हैं तो Tata Sky एक फ्री चैनल उपलब्ध करा रहा है। फोटो साभार Tata Sky

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2020 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2020 12:40 PM (IST)
Tata Sky ने फ्री में उपलब्ध कराया यह चैनल, दे रहा फिट रहने का मौका
Tata Sky ने फ्री में उपलब्ध कराया यह चैनल, दे रहा फिट रहने का मौका

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tata Sky ने लॉकडाउन के इस समय में लोगों को एक फ्री चैनल उपलब्ध कराया है जिसके जरिए लोग घर पर रहकर भी खुद को फिट रख पाएंगे। इस चैनल का नाम Tata Sky Fitness है। यह एक वैल्यू-एडड सर्विस है। इसके लिए कंपनी यूजर से किसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगी। लॉकडाउन के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और जो लोग जिम जाते हैं उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते Tata Sky ने यह चैनल फ्री ऑफ कॉस्ट उपलब्ध कराया है। हालांकि, लॉकडाउन के पहले इस चैनल का शुल्क 2 रुपये प्रतिदिन की दर से लिया जाता था।

Tata Sky Fitness चैनल की डिटेल्स: इस चैनल को 110 चैनल नंबर पर देखा जा सकता है। इसे कंपनी की आधिकारिक मोबाइल ऐप पर लाइव टीवी और VOD के जरिए भी देखा जा सकेगा। Tata Sky ने यह कहा है कि वो 50 मिलियन से ज्यादा लोगों तक पहुंचकर उन्हें फिटनेस के लिए प्रेरित करना चाहती है। आपको बता दें कि यह चैनल अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू भाषा में उपलब्ध कराया गया है। इस चैनल पर कई एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं।

इसमें महिलाओं के लिए हर दिन का एक स्लॉट दिया गया है। साथ ही वरिष्ठ नागरिक, न्यूट्रीशियन एडवाइस और सेल्ब फिटनेस के लिए भी दिन का एक स्लॉट मौजूद है। देखा जाए तो लॉकडाउन के इस समय जब आप घर से बाहर नहीं जा सकते हैं और खुद को फिट भी रखना चाहते हैं तो यह चैनल आपके लिए एकदम सही विकल्प बन सकता है।

Tata Sky Fitness का स्केड्यूल: योगा और वर्कआउट के लिए सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक का समय दिया गया है। वूमेन स्पेशल क लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक स्लॉट दिया गया है। मेडिटेशन म्यूजिक रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा। रविवार को सेलिब्रिटी स्पेशल प्रोग्राम उपलब्ध कराया जाएगा। इसका समय उपरोक्त से एकदम अलग होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल प्रोग्राम का समय सुबह 6:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक का होगा। वहीं, शाम 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक का होगा।

chat bot
आपका साथी