Samsung Galaxy Note 10 चार रियर कैमरा के साथ होगा पेश! जानें क्या हो सकता है खास

Samsung का नया फोन SM-N975F मॉडल नंबर के साथ पेश किए जाने की संभावना है

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Tue, 26 Feb 2019 04:21 PM (IST) Updated:Wed, 27 Feb 2019 11:29 AM (IST)
Samsung Galaxy Note 10 चार रियर कैमरा के साथ होगा पेश! जानें क्या हो सकता है खास
Samsung Galaxy Note 10 चार रियर कैमरा के साथ होगा पेश! जानें क्या हो सकता है खास

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung इस वर्ष के आखिरी तक Galaxy Note 10 लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक, यह फोन चार रियर कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा कंपनी का नया फोन SM-N975F मॉडल नंबर के साथ पेश किए जाने की संभावना है। अगर इस मॉडल नंबर पर गौर किया जाए तो यह 0 पर खत्म नहीं होता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि Samsung का अगला स्मार्टफोन Galaxy Note 4G LTE और 5G हो सकता है। Galaxy Note 9 की बात करें तो इसे मॉडल नंबर SM-N960F और Galaxy Note 8 को मॉडल नंबर SM-N950F के साथ पेश किया गया था।

Samsung Galaxy Note 10 के संभावित फीचर्स:

खबरों के मुताबिक, इस फोन में 6.66 इंच का इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:5 है। इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं दिया जाएगा। साथ ही इस फोन के साथ आने वाले S Pen में कैमरा दाय जा सकता है। आपको बता दें कि Samsung ने हाल ही में इसका पेटेंट भी कराया जाएगा। इसके बाद यह कहा जाने लगा था कि कंपनी इसे अपनी Galaxy Note डिवाइस में उपलब्ध करा सकती है।

Galaxy Note 10 से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक, इस फोन को IFA 2019 में शोकेस किया जा सकता है। यह इवेंट सितंबर में बर्लिन में आयोजित किया जा सकता है।

वहीं, कंपनी ने हाल ही में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Samsung ने Galaxy A सीरीज के तहत दो नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 में इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड पैनल मौजूद है।

Samsung Galaxy A50 के फीचर्स:

इस फोन में 6.4 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। साथ ही आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। यह दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

इस खबर की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

2019 में Apple लॉन्च करेगी नए iPhones, AirPods, AirPower Mat समेत ये 10 प्रोडक्टस!

MWC 2019: Sony Xperia 1 समेत Xperia L3 हुए लॉन्च, पढ़ें फीचर्स समेत अन्य डिटेल्स

Nokia-Airtel ने मिलाया हाथ, 5G के लिए ट्रायल होगा शुरू

chat bot
आपका साथी