Samsung Galaxy M31 आज भारत में 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Stream

Samsung Galaxy M31 को कई खासियतों के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें sAMOLED डिस्प्ले 6000 एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद हैं। फोटो साभार Samsung

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 08:00 AM (IST)
Samsung Galaxy M31 आज भारत में 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Stream
Samsung Galaxy M31 आज भारत में 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Stream

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung आज अपना Galaxy M31 भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। इस फोन को कई खासियतों के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें sAMOLED डिस्प्ले, 6000 एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद हैं। इसके अलावा इसकी कीमत भी 20,000 रुपये से कम हो सकती है। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy M31 की संभावित कीमत और फीचर्स डिटेल।

Samsung Galaxy M31 की संभावित कीमत: इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसकी कीमत 15,999 रुपये हो सकती है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। खबरों के मुताबिक, फोन को मार्च के पहले हफ्ते में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

Samsung Galaxy M31 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें: इस फोन को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को Samsung के आधिकारिक YouTube चैनल पर देखा जा सकता है। 

Samsung Galaxy M31 के संभावित फीचर्स: इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ Infinity-U sAMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। यह फोन एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। साथ ही 6000 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। पहला वेरिएंट 64 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 5 मेगापिक्सल और चौथा 5 मेगापिक्सल होगा। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया होगा। वहीं, फोन में 6 जीबी रैम दी जा सकती है। इसके अलावा 64 जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जाने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी