Samsung Galaxy F13 22 जून को होगा लांच, जानिये लांच से पहले फोन के फीचर्स

Samsung ने Galaxy F13 को Flipkart पर लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग में कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के लांच होने की तारिख के साथ कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया है। Samsung Galaxy F13 22 जून को दोपहर 12 बजे लांच होगा।

By Kritarth SardanaEdited By: Publish:Fri, 17 Jun 2022 02:10 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jun 2022 02:10 PM (IST)
Samsung Galaxy F13 22 जून को होगा लांच, जानिये लांच से पहले फोन के फीचर्स
Samsung Galaxy F13 Photo Credit- Samsung & Flipkart

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपनी F Series का नया फोन Galaxy F13 को Flipkart पर लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग में कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के लांच होने की तारिख के साथ कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया है। Samsung Galaxy F13 22 जून को दोपहर 12 बजे लांच होगा। तभी इस फोन की कीमत का भी पता चलेगा। हालाँकि इतना जरूर है कि ये मिड रेंज फोन ही होगा।

Samsung Galaxy F13 के Listed फीचर्स

बैटरी- सैमसंग ने इस फोन में 6000 mAh की बैटरी लगाई है। इसके साथ ही 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।

रैम - स्मार्टफोन में 8 GB की रैम, Ram plus फीचर के साथ मिलेगी।

डिस्प्ले - इस फोन में Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। फोटोज से पता चल रहा है कि इसमें इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया हुआ है।

Auto Data Switch feature- इस फीचर के जरिये फोन में नेटवर्क ना आने पर डेटा अपने आप एक सिम से दूसरे सिम पर स्विच हो जाएगा। यह सैमसंग के बजट सेगमेंट में आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

कैमरा - सैमसंग द्वारा जारी की गई गैलेक्सी f13 की फोटोज से ये साफ़ होता है कि यह एक ट्रिपल कैमरा फॉर्मेट वाला स्मार्टफोन है। वहीं इसमें फ्रंट कैमरा भी लगा हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन ये कैमरे कितने मेगापिक्सेल वाले होंगे, इसका फोन की लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा।

डिजाइन- फोटोज से ये भी पता चल रहा है कि फोन ग्रीन, ब्लू और रोज़ (rose) कलर में आ सकता है। इसके साथ ही फोन के बॉटम में type c पोर्ट और 3.5 mm जैक भी लगा हुआ दिखाई दे रहा है।

Samsung Galaxy F13 के संभावित फीचर्स

कुछ मीडिया रिपोर्ट अनुसार इस फोन के कई अन्य फीचर्स लीक भी हुए हैं। इन्हीं रिपोर्ट अनुसार फोन में Exynos 850 प्रोसेसर लगा हो सकता है। इंटरनल स्टोरेज 128 GB की दी जा सकती है। फोन के Android 12 के साथ आने की उम्मीद है।

हालाँकि फोन के लांच होने के बाद सभी फीचर्स के बारे में सटीक जानकारी पता चलेगी।  

chat bot
आपका साथी