Samsung Galaxy A31 भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया फीचर्स का खुलासा

Samsung Galaxy A31 भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा और इसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर की गई है

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 11:53 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 11:53 AM (IST)
Samsung Galaxy A31 भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया फीचर्स का खुलासा
Samsung Galaxy A31 भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया फीचर्स का खुलासा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung आज भारत में Galaxy M11 और Galaxy M01 को लॉन्च करने वाली है। इसके बाद जल्द ही यूजर्स को Galaxy A सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Galaxy A31 भी मिलने वाला है। Galaxy A31 भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा और इसकी लॉन्च डेट को लेकर कंपनी पहले ही खुलासा कर चुकी है। वहीं अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी शेयर की गई है। 

Samsung Galaxy A31 भारत में 4 जून को दस्तक देने वाला है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन फीचर्स के साथ लिस्ट कर दिया है। भारत में यह एक्सक्लूसिव Flipkart पर उपलब्ध होगा और इसका खुलासा Flipkart पर हुई लिस्टिंग से लगाया जा सकता है। Flipkart ने Galaxy A31 के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है और वहां 'Notify Me' का विकल्प दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था। 

Samsung Galaxy A31 की संभावित कीमत 

Samsung Galaxy A31 को इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और वहां इसकी कीमत Rp 41,99,000 यानि करीब 21,990 रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय मार्केट में भी यह स्मार्टफोन 20,000 से 22,000 रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy A31 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy A31 को लेकर कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 5MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 

भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए मॉडल से ज्यादा अलग नहीं होगा। इसे MediaTek Helio P65 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड भी कर सकते हैं। वहीं एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित इस फोन में सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी