Jio ला रहा स्वदेशी 5G, एक साल में दोगुना हो जाएंगे कनेक्टेड डिवाइस : मुकेश अंबानी

Jio 5G in India एयरटेल की ओर से कुच चुनिंदा शहरों 5G सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है। एयरटेल की तरफ से भी दावा किया जा रहा है कि किफायती दरों पर 5G सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है।

By Saurabh VermaEdited By: Publish:Tue, 30 Aug 2022 11:15 AM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2022 11:15 AM (IST)
Jio ला रहा स्वदेशी 5G, एक साल में दोगुना हो जाएंगे कनेक्टेड डिवाइस : मुकेश अंबानी
Photo Credit - Jio 5G in India File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance Jio 5G Service Launch: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कंपनी की 45वीं वार्षिक आम सभा (AGM) में Jio 5G को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। इस दौरान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि इस साल दीवाली यानी 24 अक्टूबर 2022 तक भारत में जियो 5G (Jio 5G) सर्विस को लॉन्च कर दिया जाएगा। 

इन शहरों में सबसे पहले लॉन्च होगा 5G 

Jio 5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो सिटी में लॉन्च किया जाएगा। वही अगले सितंबर 2023 तक देशभर में 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया जाएगा। जियो का दावा है कि उसकी तरफ से किफायती कीमत में 5G सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। 

5G के बाद दोगुना हो जाएंगी कनेक्टेड डिवाइस 

इस मौके पर आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने कहा कि भारत में 5G के शुरू होने के साथ, मौजूदा 80 करोड़ कनेक्टेड इंटरनेट डिवाइस केवल एक वर्ष में दोगुना होकर 1.5 अरब कनेक्टेड इंटरनेट डिवाइस हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया की अग्रणी तकनीकी कंपनियों ने 'मेड इन इंडिया' के तहत 5जी में सहयोग किया है। जियो ने 5G को लेकर मेटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, नोकिया, सैमसंग के साथ साझेदारी की है। साथ ही क्वॉलकॉम के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। जियो की तरफ से दावा किया जा रहा है कि गुणवत्ता, हाई वैल्यू डिजिटल कनेक्टिविटी सॉल्युशन्स के लिए Jio4G, JioFiber, और अब Jio5G रोडमैप तैयार किया है। 

एयरटेल 12 अक्टूबर को लॉन्च करेगा 5G

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के अलग एयरटेल (Bharti Airtel) की तरफ से भारत में 12 अक्टूबर 2022 को 5G सर्विस लॉन्च कर सकता है। हालांकि एयरटेल की ओर से कुच चुनिंदा शहरों 5G सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है। एयरटेल की तरफ से भी दावा किया जा रहा है कि किफायती दरों पर 5G सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है।    

chat bot
आपका साथी