Redmi Note 10 का रिटेल बॉक्स हुआ लीक, सामने आए कई खास फीचर्स

Redmi Note 10 सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके रिटेल बॉक्स की इमेज लीक हो गई है। जिसमें फोन के कई खास फीचर्स का खुलासा किया गया है। इस सीरीज के तहत कंपनी एक साथ तीन नए स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:12 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 04:12 PM (IST)
Redmi Note 10 का रिटेल बॉक्स हुआ लीक, सामने आए कई खास फीचर्स
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी Redmi Note 10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही सामने आई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि नोट 10 सीरीज आधिकारिक तौर पर 4 मार्च को लॉन्च की जाएगी। भारत में इसकी उपलब्धता का खुलासा करते हुए स्पष्ट किया गया है ये सीरीज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध होगी। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रो साइट भी जारी की गई है जिसमें लॉन्च डेट की जानकारी के साथ ही कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया गया है। वहीं लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स सामने आया है। 

Redmi Note 10 AMOLED 🤩🤩🤩

-FHD+ AMOLED display

-48MP Quad Rear Camera pic.twitter.com/uB6JCIkK23

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) February 23, 2021

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर एक पोस्ट के साथ अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 10 का रिटेल बॉक्स शेयर किया है। इस रिटेल बॉक्स पर फोन की फोटो और कुछ फीचर्स दिए गए हैं। सामने आई इमेज को देखकर स्पष्ट होता है कि यह स्मार्टफोन बाजार में ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा। रिटेल बॉक्स पर जानकारी दी गई है कि इस स्मार्टफोन में फुल एचडी प्लस एमोलेड डॉट डिस्प्ले और 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Redmi Note 10 के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।  

Redmi Note 10 सीरीज के संभावित फीचर्स

अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार Redmi Note 10 सीरीज के तहत कंपनी तीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं। कंपनी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि Redmi Note 10 सीरीज में साल 2021 का सबसे बेस्ट मिड प्रीमियम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर उपयोग किया जाएगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह सीरीज आईपी52 सर्टिफाइड होगी। इसे 4G और 5G दोनों मॉडल्स में पेश किया जा सकता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5050mAh की बैटरी उपलब्ध हो सकती है।

chat bot
आपका साथी