लॉन्च से कुछ घंटे पहले Realme X2 की कीमत हुई लीक

Realme X2 भारतीय बाजार में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा लेकिन आधिकारिक लॉन्च से फोन की कीमत की खुलासा हो गया है

By Renu YadavEdited By: Publish:Tue, 17 Dec 2019 11:55 AM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 12:03 PM (IST)
लॉन्च से कुछ घंटे पहले Realme X2 की कीमत हुई लीक
लॉन्च से कुछ घंटे पहले Realme X2 की कीमत हुई लीक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme आज भारत में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Realme X2 को लॉन्च करेगी। फोन के लॉन्च में कुछ ही घंटे बाकी हैं और ऐसे में इसकी कीमत लीक हो गई है। सामने आई लीक्स के अनुसार भारत में Realme X2 की शुरुआती कीमत 19,999 रुपए होगी और इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। 

टिप्स्टर Ishan Agarwal ने ट्वीटर के जरिए अपकमिंग स्मार्टफोन Realme X2 की कीमत का खुलासा करते हुए इस इमेज शेयर की है। इसके मुताबिक भारत में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें  फोन की कीमत 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। Snapdragon 730G चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन एक्सक्लूसिव Flipkart पर 20 दिसंबर से दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

I have an amazing leak for you all, thanks to someone at the #realme launch rehearsal 😉. #realmeX2 will be priced at ₹19,999 for 6+128GB variant and ₹20,999 for 8+128GB! First smartphone to launch with Snapdragon 730G under 20k and first sale on 20th! What do you guys think? pic.twitter.com/TzIvw4Ha2w

— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) 16 December 2019

Realme X2 को भारतीय बाजार में कीमत और फीचर्स के मामले में Xiaomi Redmi K20 स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर मिल सकती है। Redmi K20 की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है और यह Snapdragon 730 चिपसेट पर काम करता है। बता दें कि Realme X2 को कुछ महीने पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, जहां यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

भारतीय बाजार में आज Realme X2 के साथ ही Realme Buds Air को भी लॉन्च किया जाएगा। Realme Buds Air के कई फीचर्स की जानकारी आधिकारिक तौर पर पहले ही सामने आ चुकी है। यह डिवाइस ब्लैक, येलो और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा और इसका डिजाइन काफी हद तक Apple Airpod से मिलता-जुलता है।

Realme X2 के स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई खबरों के अनुसर Realme X2 को पावरफुल Snapdragon 730G चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 30W Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

chat bot
आपका साथी