Realme Watch के मुख्य फीचर्स हुए टीज, 25 मई को होगा लॉन्च

Realme TV के साथ-साथ Realme Watch को भी 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इन दोनों के लॉन्च के बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है। (फोटो साभार- Realme)

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 06:54 PM (IST)
Realme Watch के मुख्य फीचर्स हुए टीज, 25 मई को होगा लॉन्च
Realme Watch के मुख्य फीचर्स हुए टीज, 25 मई को होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme अगले सप्ताह 25 मई को अपने कई प्रोडक्ट्स भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स को अपने आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर पर टीज किया है। Realme TV के साथ-साथ Realme Watch को भी 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इन दोनों के लॉन्च के बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके अलावा कंपनी अपने Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है। कल ही कंपनी ने Realme TV के कई स्पेसिफिकेशन को टीज किया था। आज कंपनी ने 25 मई को लॉन्च होने वाले Realme Watch के कई फीचर्स टीज किए हैं।

Realme Watch के टीज हुए फीचर्स की बात करें तो इसे 1.4 इंच के टच स्क्रीन कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिजाइन की बात करें को इसमें Apple Watch की तरह ही स्क्वॉयर डायल दिया जा सकता है। इसके वॉच फेस के बारे में जो जानकारी टीज की गई है, उसके मुताबिक, ये 24*7 हेल्थ असिस्टेंस सपोर्ट और 14 स्पोर्ट्स मोड्स दिया जा सकते हैं। साथ ही ये स्मार्ट नोटिफिकेशन और कलरफुल वॉच स्ट्रैप्स के साथ आ सकता है।

टीज हुई जानकारी के मुताबिक, Realme Watch को SpO2 मॉनिटर और ऑल-इन-वन एक्सेस कंट्रोल के जरिए Realme Link ऐप से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसमें दिए जाने वाले स्पोर्ट्स मोड्स की बात करें तो इसमें वॉकिंग, रनिंग, क्रिकेट, योगा, फुटबॉल, बास्केटबॉल, ट्रेडमिल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस दिए जा सकते हैं। यही नहीं, इसमें कस्टमाइजेबल क्लासिक और फैशन स्ट्रैप्स भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें नेविगेशन फीचर भी दिया जा सकता है। यह स्मार्टवॉच कई तरह के सोशल मीडिया नोटिफिकेशन जैसे कि WhatsApp, Instagram, Twitter, YouTube, Gmail को मैनेज किया जा सकता है। साथ ही साथ, इसमें SMS और कॉलिंग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी