Poco M5, Poco M5S जल्द भारत में हो सकते हैं लॉंच, जानिए लीक फीचर्स

Poco M5 सीरीज पोको अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉंच करने की तैयारी पर काम कर रही है। Poco M5 और Poco M5S जैसे 2 स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। Poco M5 और M5S के कई फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा लीक हो गए हैं। जानिए लीक फीचर्स।

By Kritarth SardanaEdited By: Publish:Fri, 22 Jul 2022 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2022 07:44 PM (IST)
Poco M5, Poco M5S जल्द भारत में हो सकते हैं लॉंच, जानिए लीक फीचर्स
poco photo credit - Jagran file Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Poco M5 सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Poco M5 और Poco M5S पेश किए जा सकते हैं। Poco M5 को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशकन की वेबसाइट पर भी पाया गया। जिसने ये संकेत दे दिया कि ये फोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के जरिये फोन के कई फीचर्स लीक हो गए हैं।

Poco M5 के संभावित फीचर्स

प्रोसेसर- इस फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 720 G octa कोर प्रोसेसर लगा सकती है। रैम और मेमोरी- इस फोन में 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 512 GB तक की expandable मेमोरी का विकल्प भी मिल सकता है। कैमरा- स्मार्टफोन में quad कैमरा फॉरमेट हो सकता है। इसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड, 5 MP का मैक्रो और 2 MP का डेप्थ कैमरा लगा हो सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगी हुई है। इसमें 33 w का फ़ास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। डिस्पले - इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन से IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रेजलूशन 2560x1600 पिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। ओएस- यह Android 12 पर आधारित MIUI 13 OS के साथ पेश किया जा सकता है।

कीमत- भारत में इस फोन की कीमत 14,490 रुपये हो सकती है।

ये सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट द्वारा सामने आए हैं। हालांकि पोको ने इस फोन और इसके फीचर्स और कीमत पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द लॉंच कर सभी फीचर्स को आधिकारिक रूप से सामने लाएगी।   

chat bot
आपका साथी