OPPO Reno 3 Pro आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, RAM, स्टोरेज और कलर वेरिएंट हुआ रिवील

OPPO Reno 3 सीरीज को अगले सप्ताह 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स OPPO Reno 3 और OPPO Reno 3 Pro को लॉन्च किए जाएंगे।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 09:52 AM (IST)
OPPO Reno 3 Pro आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, RAM, स्टोरेज और कलर वेरिएंट हुआ रिवील
OPPO Reno 3 Pro आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, RAM, स्टोरेज और कलर वेरिएंट हुआ रिवील

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OPPO Reno सीरीज के अगले स्मार्टफोन OPPO Reno 3 Pro को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स को रिवील किया गया है। इस स्मार्टफोन को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट करने के साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी रिवील हुए हैं। आपको बता दें कि OPPO Reno 3 सीरीज को अगले सप्ताह 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स OPPO Reno 3 और OPPO Reno 3 Pro को लॉन्च किए जाएंगे। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, इस सीरीज के OPPO Reno 3 Pro को पंच-होल कर्व्ड साइड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

OPPO Reno 3 Pro की लिस्टिंग के मुताबिक, इसे चार कलर ऑप्शन्स मूनलाइट ब्लैक, मिस्टी व्हाइट, नाइट स्काई ब्लू और सनराइज कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके बैक पैनल में ग्रेडिएंड डिजाइन और कलर शेड्स देखे जा सकते हैं। ये स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा। फिलहाल इन दोनों वेरिएंट की कीमत को रिवील नहीं किया गया है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 सिस्टम ऑन चिप प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 4,025 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

OPPO Reno 3 Pro के पहले जारी हुए आधिकारिक रेंडर में भी पंच-होल डिस्प्ले देखा गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकत है। फोन के लेफ्ट कॉर्नर पर पंच-होल को देखा जा सकता है। वहीं, फोन के बैक पैनल में क्वॉड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल या 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 30W की फास्ट चार्जिंग VOOC 4.0 के साथ दी जा सकती है। 

chat bot
आपका साथी