OnePlus Nord 5G और OnePlus Buds आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

OnePlus Nord का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी अपना पहला TWS ईयरबड्स OnePlus Buds भी लॉन्च करेगी।

By Harshit HarshEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 07:25 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 07:27 AM (IST)
OnePlus Nord 5G और OnePlus Buds आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
OnePlus Nord 5G और OnePlus Buds आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus Nord 5G को आज भारत, मलेशिया और यूरोपीय देशों में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी अपना पहला TWS ईयरबड्स OnePlus Buds भी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट कंपनी AR के माध्यम से आयोजित करेगी। ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसे AR टेक्नोलॉजी के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन मिड प्राइस रेंज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G 5G चिपसेट के साथ आएगा। इस बात की पुष्टि Qualcomm ने की है।

We might have mentioned this already, but #OnePlusNord is going to make history as the first smartphone to launch entirely in AR. Make sure you’re ready for the experience - https://t.co/3wNCvTmNyo" rel="nofollow pic.twitter.com/Hztvhgxodw— OnePlus (@oneplus) July 19, 2020

इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। यह एक वर्चुअव पॉप-अप इवेंट होगा। फोन को दो कलर ऑप्शन्स ब्लू और ब्लैक में पेश किया जा सकता है। फोन के कई फीचर्स को कंपनी ने अपने प्रोमो के साथ पहले ही टीज किया है। OnePlus Nord का लाइट वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। इसे Snapdragon 690 5G SoC के साथ पेश किया जा सकता है। लाइट मॉडल को 6GB RAM ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि, मेन मॉडल को 6GB और 8GB RAM ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये हो सकती है।

OnePlus Nord को ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 90Hz का दिया जा सकता है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP का टेलिफोटो और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 16MP + 5MP का वाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है, जिससे 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिल सकेगी। फोन 4,200mAh की बैटरी और 30W की डैश फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। फोन Android 10 पर आधारित Oxygen OS के साथ आ सकता है।

We heard some of you just can't wait for the #OnePlusBuds. Here's your chance! Hit the link below to win them for free

— OnePlus India (@OnePlus_IN) July 20, 2020

OnePlus Buds के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक AirPods की तरह देखने को मिल सकता है। ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हाफ इन-ईयर डिजाइन के साथ आ सकता है। यह ट्रू वायरलेस ईयरबड्स एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर और बड़े ऑडियो ड्राइवस के साथ आ सकता है। ये वाटर और स्वेट प्रूफ होगा। इसे एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। 

chat bot
आपका साथी