Samsung Galaxy A70 के लिए जारी हुआ नया अपडेट, मिलेगा नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच

Samsung ने Galaxy A70 स्मार्टफोन के लिए One UI 2.5 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में यूजर्स को नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ लेटेस्ट फीचर मिलेंगे। आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी ए70 के अपडेट के बारे में।

By Ajay VermaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 01:25 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 01:25 PM (IST)
Samsung Galaxy A70 के लिए जारी हुआ नया अपडेट, मिलेगा नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच
Samsung Galaxy A70 की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने Galaxy A70 के लिए अपडेट जारी कर दिया है। Samsung Galaxy A70 यूजर्स को इस नए अपडेट में नए सिक्योरिटी पैच के साथ Bitmoji स्टिकर समेत लेटेस्ट फीचर मिलेंगे। यह जानकारी SamMobile की रिपोर्ट से मिली है।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने Galaxy A70 के लिए One UI 2.5 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट का वर्जन A705GMDDU5CTK4 है और इसका साइज 1.23GB है। इस अपडेट में यूजर्स November 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ-साथ Bitmoji स्टिकर, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और स्प्लिट की-बोर्ड और कैमरे के लिए Steady मोड मिलेगा। इसके अलावा इस अपडेट में SOS लोकेशन शेयरिंग फीचर भी दिया गया है।

Samsung Galaxy A70 की कीमत 

Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,990 के प्राइस टैग के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A70 की स्पेसिफिकेशन 

Galaxy A70 स्मार्टफोन में 6.7 इंच इंफिनिटी-U सुपर AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में हेडफोन्स के लिए Dolby Atmos सराउंड साउंड सपोर्ट दिया गया है। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। Galaxy A70 में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A70 में 32MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 5MP डेप्थ कैमरा दिया गया है। कैमरा सुपर स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और सीन ऑप्टिमाइजर को सपोर्ट करता है। Galaxy A70 में 32MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। Galaxy A70 में 4500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह Samsung का भारत में पहला स्मार्टफोन है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

chat bot
आपका साथी