Nokia का नया स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला FCC सर्टिफिकेशन

Nokia के नए स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है और यह फोन Nokia 1.3 नाम से जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है

By Renu YadavEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 12:13 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 12:28 PM (IST)
Nokia का नया स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला FCC सर्टिफिकेशन
Nokia का नया स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला FCC सर्टिफिकेशन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने नए साल की शुरुआत में अभी तक अपना कोई नया डिवाइस लॉन्च नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने आयोजित होने वाले MWC 2020 इवेंट में कंपनी अपना नया फोन शोकेस कर सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इवेंट से पहले मॉडल नंबर Nokia TA-1207 नाम के फोन को FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को बाजार में Nokia 1.3 नाम से लॉन्च कर सकती है। 

ithome की रिपोर्ट के अनुसार Nokia TA-1207 को FCC सर्टिफिकेशन मिल गया है और उम्मीद की जा रही है कि यह फोन Nokia 1.3 नाम से अगले महीने MWC 2020 में दस्तक दे सकता है। सामने आई लीक्स के अनुसार इस फोन का साइज 146.56 x 70.46 होगा। वहीं FCC सर्टिफिकेशन साइट पर फोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी दी गई है, इसके अनुसार फोन में 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध हो सकती है। 

इसके अलावा फोन का स्क्रीन साइज 5.7 या 5.8 इंच हो सकता है। कंपनी इसे एंड्राइड 10 ओएस के साथ पेश कर सकती है। फोन को Snapdragon 215 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के अनुसार Nokia के अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia 1.3 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था और इस फोन में 4G कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकती है। साथ ही यह भी चर्चा ​है कि Nokia 1.3 कंपनी के पिछले डिवाइस Nokia 1 Plus अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसमें पहले की तुलना में कई खास व नए फीचर्स की सुविधा देखने को मिलेगी। 

बता दें कि इससे पहले HMD Global भारतीय बाजार में Nokia 2.3 को लॉन्च कर चुकी है और इसकी कीमत 8,199 रुपये है। फोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और Mediatek Helio A22 चिपसेट दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मेमोरी मौजूद है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का ​ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

chat bot
आपका साथी