Nokia के 42 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव, कंपनी ने दक्षिण भारत में बंद किया प्लांट

दक्षिण भारत में Nokia के प्लांट में लगभग 42 कर्मचारियों के COVID-19 पॉजिटिव आने के बाद कंपनी ने फिलहाल यहां प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:33 AM (IST)
Nokia के 42 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव, कंपनी ने दक्षिण भारत में बंद किया प्लांट
Nokia के 42 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव, कंपनी ने दक्षिण भारत में बंद किया प्लांट

नई दिल्ली, रायटर्स। लोकप्रिय फोन निर्माता कंपनी Nokia ने दक्षिण भारत में अपने मैनुफैक्चरिंग प्लांट पर रोक लगा दी है। इस प्लांट में करीब 42 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और इसकी वजह से कंपनी ने प्लांट बंद करने का फैसला करना पड़ा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में स्थित प्लांट में कितने कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉजिटिव केस की संख्या 42 है।  

कंपनी का कहना है​ कि हमने पहले ही सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए कई उपाय और बदलाव लागू कर दिए थे। यहां कि प्लांट में मौजूद कैंटीन की सर्विस में बदलाव किया गया था। सु​रक्षा के नियमों को ध्यान में रखते हुए ही पिछले दिनों फैक्ट्री में फिर से परिचालन शुरू किया गया था। Nokia ने यह भी कहा कि 'हमें उम्मीद है कि हम प्रतिबंधित स्तर पर अपने कर्मचारियों के साथ जल्द ही प्लांट में परिचालन शुरू करेंगे।  

वैसे बता दें कि टेक इंडस्ट्री में Nokia पहली ऐसी कंपनी नहीं ​है कि जिसके कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव पाएं गए हैं। बल्कि इससे चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO के ग्रेटर नोएडा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 6 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग पर रोकर लगा दी थी। देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के लगभग दो महीने Nokia और OPPO के कर्मचारियों में COVID-19 पॉजिटिव पाया जाना एक बड़ी चुनौती बन गई है। 

लॉकडाउन के चलते पिछले महीने स्मार्टफोन कंपनियों को खासा नुकसान झेलना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में भारत में एक भी स्मार्टफोन की बिक्री नहीं हुई। वहीं लॉकडाउन में मिली छूट के बाद कंपनियों को उनके मैनुफैक्चरिंग प्लांट शुरू करने की परमिशन मिल गई है। इसके बाद कंपनियां लगातार नए लॉन्च कर रही हैं और नए डिवाइस बाजार में लेकर आ रही है जो पिछले कुछ महीनों ठंडे बस्ते में पड़े थे। 

chat bot
आपका साथी