Nokia 7.2 को मिला एंड्राइड 10 अपडेट, ऐड होंगे कई नए फीचर्स

Nokia 7.2 के लिए कंपनी ने एंड्राइड 10 अपडेट रोलआउट कर दिया है जिसके बाद यूजर्स को फोन में कई नए फीचर्स की सुविधा मिलेगी (फोटो साभार Nokia)

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 01:21 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 01:30 PM (IST)
Nokia 7.2 को मिला एंड्राइड 10 अपडेट, ऐड होंगे कई नए फीचर्स
Nokia 7.2 को मिला एंड्राइड 10 अपडेट, ऐड होंगे कई नए फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन Nokia 7.2 के  लिए सॉफ्टवेयर अपडेट Android 10 रोलआउट कर दिया है। यह अपडेट भारत समेत इजिप्ट के यूजर्स को भी उपलब्ध होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही वेबसाइट पर भी एंड्राइड 10 ओएस अपडेट के साथ Nokia 7.2 का पोस्टर शेयर करते हुए स्पष्ट किया है कि अपडेट के बाद फोन में कई बदलाव व फीचर्स देखने को मिलेंगे। 

Nokia 7.2 को मिले एंड्राइड 10 अपडेट की बात करें तो अपडेट के बाद आपके फोन का लुक बदल जाएगा। इसमें डार्क मोड फीचर की सुविधा मिलेगी जो कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। वहीं नए अपडेट के साथ स्मार्ट रिप्लाई फीचर भी उपलब्ध होगा। इस फीचर की मदद से आप किसी ऐप का इस्तेमाल करते समय फोन में आने वाले मैसेजेस का रिप्लाई कर सकते हैं। 

Android 10 now available for Nokia 7.2! Check your phone to see if the latest features have already landed. For more news of Nokia smartphones and Android 10 visit https://t.co/FJfS4Gjt3d" rel="nofollow pic.twitter.com/9FHxZrddcZ

— Juho Sarvikas (@sarvikas) March 31, 2020

साथ ही इसमें सिस्टम नेविगेशन की भी सुविधा दी गई है। Nokia 7.2 के लिए रोलआउट किए गए एंड्राइड 10 अपडेट का साइज 1.57GB है और इसके साथ ही फोन में गूगल सिक्योरिटी पैच भी दिया गया है। जो कि फोन को पहले की तुलना में अधिक सिक्योर बनाता है। 

Nokia 7.2 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 6.3 इंच का फुलएचडी+ का प्योर​ डिस्प्ले दिया गया है। जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 660 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4GB+64GB और 6GB+128GB दो स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर 48MP का है। जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट कैमरा 20MP का है। पावर बैकअप के लिए फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,500mAh की बैटरी दी गई है।

chat bot
आपका साथी