MS Dhoni हैं ऑनलाइन सर्च किए जाने वाले सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी, जानें कैसे

ऑनलाइन कई ऐसे लिंक मौजूद हैं जो MS Dhoni के बारे में गलत जानकारी उपलब्ध कराते हैं और उन्हें गुमराह करने की कोशिश करते हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 09:45 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 09:45 AM (IST)
MS Dhoni हैं ऑनलाइन सर्च किए जाने वाले सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी, जानें कैसे
MS Dhoni हैं ऑनलाइन सर्च किए जाने वाले सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी, जानें कैसे

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google पर हर जानकारी आसानी से मिल जाती है। लेकिन यहां कुछ भी सर्च करना कई बार मुश्किलें खड़ा कर देता है। उदाहरण के तौर पर आप महेंद्र सिंह धोनी को ही ले लिजिए। कई लोग इन्हें अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि Google पर सर्च किए जाने वाले सेलेब्स में सबसे ज्यादा रिस्क एमएस धोनी का नाम सर्च करने में है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन कई ऐसे फेक लिंक हैं जो एमएस धोनी के नाम से चलाए जा रहे हैं और ये लोगों को गलत जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

क्या है इन फेक लिंक का मकसद: ऑनलाइन कई ऐसे लिंक मौजूद हैं जो MS Dhoni के बारे में गलत जानकारी उपलब्ध कराते हैं और उन्हें गुमराह करने की कोशिश करते हैं। इन लिंक्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वो यूजर्स को ट्रैप कर सकें। इन लिंक्स का मकसद यूजर्स को मालवेयर से प्रभावित वेबसाइट पर नेविगेट करना होता है। इससे वो यूजर्स की डिवाइस पर वायरस अटैक करते हैं।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मानें तो MS Dhoni सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी बन गए हैं। इस बात को इस तरह भी कहा जा सकता है कि सबसे रिस्की रिजल्ट दिखाने में MS Dhoni सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी बन गए हैं। हालांकि, इस लिस्ट में और भी सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

लिस्ट में इन सेलेब्स का नाम भी है शामिल: MS Dhoni के अलावा इस लिस्ट में सचिन तेंडुलकर, गौतम गुलाटी, सनी लियोनी, राधिका आप्टे, श्रद्धा कपूर, हरमनप्रीत कौर, पीवी सिंधु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट को इंटरनेट सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने तैयार किया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर MS Dhoni का नाम है। McAfee इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट ऑफ इंजिनियरिंग और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकट कृष्णपुर का कहना है कि MS Dhoni की लोकप्रियता का फायदा उठाया जा रहा है। ये साइबरक्रिमिनल यूजर्स की डिवाइस पर वायरस अटैक करते हैं। वो यूजर्स को अपना निशाना बनाते हैं।

chat bot
आपका साथी