Instagram और Facebook के करीब 940 खातों को मेटा ने किया रद्द, जानिए क्यों

Instagram और Facebook की मूल कंपनी Meta ने अपने इन दोनों प्लेटफॉर्म से 940 खातों को रद्द कर दिया है। जानिए आखिर क्यों कंपनी ने ये कदम उठाया। इसके साथ ही मेटा ने ये भी साफ किया कि वो आगे भी यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम उठाएगी।

By Kritarth SardanaEdited By: Publish:Fri, 16 Dec 2022 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 16 Dec 2022 12:53 PM (IST)
Instagram और Facebook के करीब 940 खातों को मेटा ने किया रद्द, जानिए क्यों
Facebook and Instagram photo credit- Jagran File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Meta ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के करीब 940 खातों को बंद कर दिया है। इनमें 40 खातें भारतीय कंपनी साइबररूट रिस्क एडवाइजरी द्वारा चलाए जा रहे थे,और बाकी अन्य 900 खातों को एक अन्य संस्था चला रही थी।   

भारतीय कंपनी साइबररूट रिस्क एडवाइजरी के द्वारा चलाये जाने वाले 40 से अधिक फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों को बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सभी खाते कथित रूप से हैकिंग-फॉर-हायर सेवाओं में शामिल थे।

इस मामले पर Meta ने कहा 'फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साइबररूट रिस्क एडवाइजरी प्राइवेट नामक एक भारतीय फर्म द्वारा संचालित 40 से अधिक खातों के एक नेटवर्क को हमने हटा दिया है। इस समूह की गतिविधि मुख्य रूप से सोशल इंजीनियरिंग और फ़िशिंग में प्रकट हुई, जिसका उद्देश्य अक्सर लोगों को बरगलाना था।

मेटा के अनुसार साइबररूट ने दुनिया भर में लोगों का विश्वास हासिल करने और खुद को अधिक विश्वसनीय दिखने के लिए काल्पनिक व्यक्तित्व बनाकर फर्जी खातों का इस्तेमाल किया। इन्हीं खातों के जरिये कंपनी ने यूजर्स को अपना शिकार बनाया जिनमें पत्रकारों, व्यापार अधिकारियों और मीडिया हस्तियों के यूजर्स भी शामिल हैं।

ऐसे किया जा रहा था यूजर्स को गुमराह 

इस रिपोर्ट के अनुसार साइबररूट ने ऐसे खाते भी बनाए हुए थे, जो यूजर्स के दोस्तों और परिवार के सदस्यों से काफी मिलते जुलते थे। इसके अलावा कुछ खातों में केवल थोड़ा सा यूजर के नाम में बदलाव कर लोगों को उलझन में डालने की कोशिश की गयी, ताकि यूजर को समझ ही न आ सकें कि कौन सा खाता असली है और और कौन सा नकली है।

मेटा ने बताया कि साइबररूट ने दुनिया भर के लोगों को अपने जाल में फसाने का काम किया है। इस कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में कॉस्मेटिक सर्जरी और कानून फर्म जैसे विभिन्न उद्योग, रूस में रियल एस्टेट और निवेश कंपनियां,अमेरिका में निजी इक्विटी फर्म और दवा कंपनियां, यूके में जुआ संस्थाएं,न्यूज़ीलैंड में खनन कंपनियां और अंगोला में पर्यावरण भ्रष्टाचार-विरोधी कार्यकर्ता को अपने अपने चंगुल में लाकर शिकार बनाया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, 'कंपनी का ध्यान कजाखस्तान, जिबूती, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और आइसलैंड जैसे देशों में व्यापार अधिकारियों, वकीलों, डॉक्टरों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और पादरी के सदस्यों पर ही केंद्रित था।'

मेटा ने कहा कि चीन, रूस, इज़राइल, अमेरिका और भारत सहित दुनिया भर में स्पाइवेयर विक्रेताओं के खिलाफ अपनी जांच और कार्रवाई करना जारी रखेगा, जिन्होंने लगभग 200 देशों और क्षेत्रों में लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Meta ने 900 अन्य खातों को भी किया रद्द 

इसके अलावा मेटा ने एक संस्था द्वारा चीन से संचालित इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगभग 900 फर्जी खातों के नेटवर्क को भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार ये खाते म्यांमार, भारत, ताइवान, अमेरिका और चीन में सैन्य कर्मियों, लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं, सरकारी कर्मचारियों, राजनेताओं और पत्रकारों सहित लोगों के डेटा एकत्र करने पर केंद्रित थे।

यह भी पढ़िये- Youtube लाया क्रिएटर्स के लिए यह 2 नए अच्छे फीचर्स, जानिये इनके बारे में

chat bot
आपका साथी