Lenovo Legion होगा 90W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च होने वाला पहला गेमिंग स्मार्टफोन

Lenovo अपने गेमिंग स्मार्टफोन Legion में 90W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने Legion स्मार्टफोन के इस फीचर को टीज किया है। (फोटो साभार- Lenovo/Weibo)

By Harshit HarshEdited By: Publish:Mon, 13 Apr 2020 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 14 Apr 2020 12:38 PM (IST)
Lenovo Legion होगा 90W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च होने वाला पहला गेमिंग स्मार्टफोन
Lenovo Legion होगा 90W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च होने वाला पहला गेमिंग स्मार्टफोन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Lenovo Legion गेमिंग स्मार्टफोन को 90W के अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मिली है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस स्मार्टफोन का पोस्टर टीज किया गया है। ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 90W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले OPPO ACE 2 5G और Realme X50 Pro 5G को 65W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां Xiaomi और Vivo भी अपने 100W और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर वाले स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहे हैं।

Lenovo Legion गेमिंग स्मार्टफोन के इस अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग फीचर की वजह से फोन को फुल चार्ज होने में महज 10 से 15 मिनट का ही समय लगेगा। वहीं, गेमिंग लवर्स के लिए इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, iQOO Neo 3 5G में भी 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने इसके डिस्प्ले फीचर को भी टीज किया है।

Lenovo Legion गेमिंग स्मार्टफोन के अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो गेमिंग लवर्स के लिए डिजाइन किए गए इस स्मार्टफोन में फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्गैन 865 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन का सीधा मुकाबला गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 5G से हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप और 5,050mAh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। Lenovo Legion को पिछले दिनों चीनी पेटेंट साइट CNIPA पर लिस्ट किया गया था। फोन को रेड और मैटलिक ग्रे कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्ट हुए रेंडर में फोन के टॉप और बॉटम में बेजल दिया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी