Infinix 5G 2023 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सामने, जानिए किस दिन भारत में होने जा रहा है पेश

Infinix 5G 2023 स्मार्टफोन अब भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये की है। इस फोन में MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर लगा होगा। जानिए फोन के अन्य सभी फीचर्स। (PC - Infinix official site)

By Kritarth SardanaEdited By: Publish:Mon, 30 Jan 2023 02:07 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jan 2023 02:07 PM (IST)
Infinix 5G 2023 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आई सामने, जानिए किस दिन भारत में होने जा रहा है पेश
Infinix 5G 2023 photo credit - Infinix official site

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Infinix ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 12i स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन अब आज से बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध भी हो गया है। लेकिन इसी के साथ कंपनी ने Infinix 5G 2023 सीरीज के लॉन्च की भी घोषणा कर दी है। कंपनी इस सीरीज से एक से दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस सीरीज को बाहर के देशों में पहले ही पेश कर चुकी है, जिस कारण इसके सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।

कब लॉन्च होगी Infinix 5G 2023 सीरीज

Infinix 5G 2023 स्मार्टफोन 4 फरवरी 2023 को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अपने भारत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये इसके लॉन्च की जानकारी दी है। यह फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Get ready to witness a power shift that's unlike anything you've experienced before!🔮

The fastest 5G phone in its segment, Infinix Zero 5G 2023 is almost here. 🌌

Launching on 4th February, only on @Flipkart#Zero5G2023 pic.twitter.com/kvWvKs4IFe— Infinix India (@InfinixIndia) January 22, 2023

Infinix 5G 2023 के फीचर्स

1 डिस्प्ले- इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 1080 × 2460 पिक्सेल पर resolution मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट उपलब्ध रहेगा। फोन में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

2 प्रोसेसर- इंफीनिक्स इस फोन को MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर के साथ पेश करेगी।

3 कैमरा- यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 2 MP का दूसरा डेप्थ और 2 MP का तीसरा AI कैमरा LED फ्लैश लाइट के साथ लगा हुआ मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

4 रैम और मेमोरी- इस फोन में 13 GB तक की रैम और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज देगी।

5 बैटरी- कंपनी इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी देगी। फोन में 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर उपलब्ध रहेगा।

6 ओएस- यह फोन Android 12 के साथ भारत में भी पेश हो सकता है।

7 रंग- Infinix 5G 2023 फोन ऑरेंज, व्हाइट,और ब्लैक जैसे कलर्स के साथ भारत में भी पेश होगा।

8 अन्य फीचर्स- इस फोन में डुअल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, वाईफ़ाई जैसे सभी फीचर्स भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Sony Bravia W830K TV Review: कैसा है सोनी का यह Google Tv, जानिए इस रिव्यू में विस्तार से 

chat bot
आपका साथी