Jagran HiTech Awards 2020: Xiaomi ने इन कैटेगरीज में जीते 3 अवॉर्ड

Jagran HiTech Awards 2020 में कई स्मार्टफोन और स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अवॉर्ड हासिल किए। इस दौरान सबसे ज्यादा Xiaomi चर्चा में रही क्योंकि Xiaomi ने एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन अवॉर्ड अपने नाम किए।

By Renu YadavEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:46 AM (IST)
Jagran HiTech Awards 2020: Xiaomi ने इन कैटेगरीज में जीते 3 अवॉर्ड
यह दैनिक जागरण की फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लीडिंग डिजिटल मीडिया jagran.com ने 30 नवंबर, 2020 को 'HiTech Awards 2020' का आयोजन किया। इस समारोह में मोबाइल (टेक) और मोबिलिटी (ऑटो) के उत्कृष्ट उम्मीदवारों को पुरस्कार दिये गये। इस समारोह के प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर FUN88 और को-स्पॉन्सर Amazon थे। Xiaomi को तीन कैटेगरी में पुरस्कार मिला है। इसमें पहला पुरस्कार 2020 मिड बजट स्मार्टफोन ऑफ द ईयर के तौर पर Redmi Note 9 Pro Max को दिया गया है। ये पुरस्कार मिलने पर Redmi लीड, स्नेहा तैनवाला ने कहा, "मैं इस पुरस्कार के लिए दैनिक जागरण और सभी ज्यूरी मेंबर्स का शुक्रिया करती हूं। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के जरिए हमारा उद्देश्य सभी के लिए इनोवेशन लाना और सभी ग्राहकों का प्यार चाहना रहा है। ये पुरस्कार इसी बात का गवाह है। हम सही कीमत पर हमेशा की तरह आगे भी इस तरह की बेहतर क्वालिटी देना जारी रखेंगे।“   

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स (Redmi Note 9 Pro Max) गोल्ड कलर, ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में उपलब्ध हैं। इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ IPS एलसीडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

एंड्रॉयड 10 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। जिसमें पहला कैमरा 64MP का प्राइमरी कैमरा है, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है, तीसरा 5 MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर लेंस है। इसमें सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है। 

दूसरा पुरस्कार Xiaomi एंड Mi इंडिया के ग्लोबल VP मनु कुमार जैन को मिला है। उन्हें 2020 टेक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर में पुरस्कार मिला है। Mi इंडिया के पहले कर्मचारी के साथ-साथ जैन ने छह साल तक देश में ब्रांड को आकार देने में काफी काम किया है। वह एक एंटरप्राइजिंग बिजनेसमैन के साथ ही भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टेक फ्रेटर्निटी के एमडी भी हैं। इससे पहले मनु जबॉन्ग के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्हीं की लीडरशिप में Mi आज भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और फिटनेस वियरेबल ब्रांड कंपनी बन गई है। पुरस्कार मिलने पर मनु कुमार जैन की ओर से स्नेहा ने कहा, 'मैं यहां मनु की जगह पुरस्कार ले रही हूं। वह काफी टैलेंटेड हैं। इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद।' इसके अलावा Xiaomi को इंटीग्रेटेड डिजिटल कैंपेन ऑफ दी ईयर का भी अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड रेडमी नोट 9 प्रो सीरीज को गया।  

पूरा इवेंट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी