Nokia के एंट्री-लेवल फोन्स को मिलेगा Android 10 Go Edition, HMD ने किया कन्फर्म

HMD Global ने कन्फर्म किया है की उसके एंट्री लेवल Nokia स्मार्टफोन्स को Android 10 Go Edition का एक्सपीरियंस मिलेगा

By Sakshi PandyaEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 08:36 AM (IST)
Nokia के एंट्री-लेवल फोन्स को मिलेगा Android 10 Go Edition, HMD ने किया कन्फर्म
Nokia के एंट्री-लेवल फोन्स को मिलेगा Android 10 Go Edition, HMD ने किया कन्फर्म

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने कन्फर्म किया है की उसके एंट्री लेवल Nokia स्मार्टफोन्स को Android 10 Go Edition अपडेट मिलेगा। HMD के चीफ प्रोडक्ट अफसर Juho Sarvikas ने ट्विटर पर कन्फर्म किया है की Nokia 2.1, Nokia 1 Plus और Nokia 1 में Android 10 Go edition अपडेट मिलेगा। उन्होंने लिखा- एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने का मतलब यह नहीं है की उसके एक्सपीरियंस के मामले में समझौता किया जाएगा। Google ने नए Android 10 Go Edition के साथ यह साबित किया है की एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स में भी मेमोरी, परफॉरमेंस और सिक्योरिटी का अच्छा एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। हम Nokia स्मार्टफोन्स में यह एक्सपीरियंस लाने की योजना बना रहे हैं।

Nokia 1 Plus को भारत में एंड्रॉइड पाई Go एडिशन के साथ लॉन्च किया गया था। इसे Q1 2020 में अपडेट मिलेगा। Nokia 1 को भारत में मार्च 2018 में लॉन्च किया गया था। इस फोन को भी Q2 2020 में अपडेट मिलेगा। वहीं, Nokia 2.1 को Q2 2020 में Android 10 Go Edition का अपडेट मिलेगा। Android 10 Go edition से यूजर्स 10 प्रतिशत तेजी से ऐप्स स्विच कर पाएंगे। Google द्वारा एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स के लिए बनाए गए इस एडिशन में नई तरह के एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया गया है।

chat bot
आपका साथी