ये हैं 10 हजार से कम कीमत में मिलने वाली बेस्ट 5 स्मार्टवॉच, यहां जानें डिटेल

आजकल लोगों के बीच स्मार्टवॉच का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कंपनियां आए दिन नए स्मार्टवॉच लाती रहती है। आज हम ऐसी स्मार्टवॉच की बात करेंगे जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। आइये इनके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 06:10 PM (IST)
ये हैं 10 हजार से कम कीमत में मिलने वाली बेस्ट 5 स्मार्टवॉच, यहां जानें डिटेल
Best 5 smartwatch under 10K: ये हैं 5 बेस्ट स्मार्टवॉच

नई दिल्ली, टेक डेस्क। समय के साथ -साथ लोगों में स्मार्टवॉच की लोकप्रियता बढ़ गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुई, कुछ कंपनियां जैसे अमेजफिट, हुवावे, नॉइस अपने कस्टमर्स के लिए नए स्मार्टवॉच के ऑप्शंस लाती रहती है। आज हम ऐसे कुछ स्मार्टवॉच की बात करेंगे, जिनकी कीमत 10 हजार से कम है।

Amazfit Zepp E

Amazfit Zepp E स्मार्टवॉच बेहतरीन डिज़ाइन साथ आती है और इसमें दो डिस्प्ले विकल्प मिलता हैं। इस वॉच में 348 x 442 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.28 इंच का गोलाकार AMOLED डिस्प्ले और 341 PPI के साथ 1.65 इंच का चौकोर AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन कस्टमाइज वॉचफेस को सपोर्ट करती है, जिसे ऐप से ट्वीक किया जा सकता है। इसमें नैरो बेज़ल के साथ 3डी कर्व्ड-बेज़ल डिज़ाइन है। स्मार्टवॉच ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले को भी सपोर्ट करती है। इसमें अल्ट्रा-स्लिम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन भी मिलता है। ये स्मार्टवॉच 11 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है, जिसमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, इंडोर साइक्लिंग, आउटडोर साइक्लिंग, वॉकिंग, एलिप्टिकल, क्लाइंबिंग, स्कीइंग, पूल स्विमिंग, फ्रीस्टाइल और ट्रेल रनिंग शामिल हैं।

Huawei Watch Fit

Huawei Watch Fit स्ट्रैप के लिए कई कलर ऑप्संस में आती है, जिसमें सकुरा पिंक, ग्रेफाइट ब्लैक, आइल ब्लू शामिल हैं। 1.64-इंच HD AMOLED डिस्प्ले के साथ, Huawei Watch Fit 70% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देती है। इसमें यूजर्स को 130 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। घड़ी एजवांस डेटा ट्रैकिंग के साथ 96 एक्सरसाइज मोड भी देती है।

Realme Techlife Watch R100

Realme Techlife Watch R100 में 1.32-इंच का गोलाकार डिस्प्ले है, जो 360×360 पिक्सेल रेज़ॉल्यूशन देती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 450nits है। स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं, जिनमें इंडोर रन, बैडमिंटन, सॉकर, क्रिकेट, हाइकिंग, योगा का विकल्प मिलता हैं। डिजाइन की बात करें तो यह एल्युमीनियम बेजल्स और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आता है। Fire Boltt Invincible

Fire Boltt Invincible में 454 x 454-पिक्सेल रेज़ॉल्यूशन के साथ 1.39-इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसमें आपको ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और 2.5D फुल लैमिनेटेड स्क्रीन भी मिलती है। स्मार्टवॉच 100 बिल्ट-इन वॉच फेस और 100 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। स्मार्टवॉच में आपको मौसम के अपडेट, टॉर्च, कैलकुलेटर ऐप और संगीत कंट्रोल करने का विकल्प भी मिलता है। Fire Boltt Invincible स्मार्टवॉच डस्ट और वॉटर रजिस्टेट के लिए IP67 रेटेड है।

Noise ColorFit Pro 3 Alpha

Noise ColorFit Pro 3 Alpha में 1.69-इंच का TFT LCD (240×280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500nits है। इसके अलावा, इसमें 43mm आयताकार डायल मिलता है। आपको वॉच में कॉलिंग फंक्शनालिटी भी दी गई है, जिसके उपयोग से आप अपने हाल के कॉल लॉग हिस्ट्री से कॉल कर सकते हैं। Noise ColorFit Pro 3 Alpha, iPhone और Android दोनों हैंडसेट के साथ संगत है। इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसके साथ ही यह डिस्टेंस, स्टेप्स, कैलोरी बर्न आदि जैसी गतिविधियों को ट्रैक कर सकता है।

chat bot
आपका साथी